scriptAhmadabad News : मोडासा : ओवैसी ने भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना | Ahmedabad News | Patrika News
अहमदाबाद

Ahmadabad News : मोडासा : ओवैसी ने भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

असुउद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी गुजरात में नया सफर शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि वे खुद के लिए यहां नहीं आए हैं, बल्कि जमात के बच्चों और माताओं के लिए आए हैं। भाजपा पर हमले करते हुए उन्होंने कहा कि यह मोदी-शाह का नहीं, महात्मा गांधी का गुजरात है। ओवैसी ने कहा कि लोगों को यह याद कराना जरूरी है कि पिछले 70 वर्ष में उन्हें क्या मिला। राजनीतिक पार्टियों ने लोगों को क्या दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह लोगों को इस क्षेत्र में बेहतर विकल्प दे।

अहमदाबादFeb 25, 2021 / 09:50 am

Binod Pandey

Ahmadabad News : मोडासा : ओवैसी ने भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

Ahmadabad News : मोडासा : ओवैसी ने भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

भिलोडा. मोडासा नगर पालिका में एआईएमआईएम के 12 उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असुउद्दीन ओवैसी ने मोडासा में सभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोडासा के सुका बाजार के मस्जिद ेमं हुए बम बलास्ट और गोधरा दंगों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गुजरात में नया सफर शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि वे खुद के लिए यहां नहीं आए हैं, बल्कि जमात के बच्चों और माताओं के लिए आए हैं। भाजपा पर हमले करते हुए उन्होंने कहा कि यह मोदी-शाह का नहीं, महात्मा गांधी का गुजरात है। ओवैसी ने कहा कि लोगों को यह याद कराना जरूरी है कि पिछले 70 वर्ष में उन्हें क्या मिला। राजनीतिक पार्टियों ने लोगों को क्या दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह लोगों को इस क्षेत्र में बेहतर विकल्प दे। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों पर तीखे हमले किए। आवैसी की पार्टी ने गुजरात में छोटू वसावा की पार्टी बीटीपी के साथ गठबंधन किया है। ओवैसी ने आशा जताई कि भविष्य में उनकी पार्टी का विधायक गुजरात विधानसभा पहुंचेगा।

Home / Ahmedabad / Ahmadabad News : मोडासा : ओवैसी ने भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो