scriptGujarat Hindi News : बीमारी से परेशान वृद्ध महिला ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की | Ahmedabad News | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat Hindi News : बीमारी से परेशान वृद्ध महिला ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

महिला पिछले काफी समय से बीमार थी। बीमारी से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। 9वीं मंजिल पर रहने वाली यह बुजुर्ग महिला डायबिटीज से पीडि़त थी। इससे पहले उसे हार्ट अटैक भी हुआ था।

अहमदाबादSep 26, 2021 / 08:40 am

Binod Pandey

Gujarat Hindi News : बीमारी से परेशान वृद्ध महिला ने  नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

Gujarat Hindi News : बीमारी से परेशान वृद्ध महिला ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

राजकोट. शहर के जामनगर रोड स्थित एक बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से कूदकर शुक्रवार को एक वृद्ध महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि महिला दक्षाबेन चोटाई (75) पिछले काफी समय से बीमार थी। बीमारी से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया।
घटना शुक्रवार रात 11 बजे की है। सूचना मिलते ही गांधीग्राम थाने के पुलिस उपनिरीक्षक एच वी सोमैया स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। उधर 108 की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित किया। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि 9वीं मंजिल पर रहने वाली यह बुजुर्ग महिला डायबिटीज से पीडि़त थी। इससे पहले उसे हार्ट अटैक भी हुआ था। मृतक के संतान में एक पुत्र व एक पुत्री है। पुलिस ने शव का कब्जा लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

सम्पत्ति विवाद में भतीजे की हत्या
राजकोट. भावनगर जिले के घोघा के भीलवाडा मफतनगर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप चाचा पर लगा है। पुलिस ने बताया कि मार्शल पटेल और उसके चाचा सुभाष पटेल के बीच सम्पत्ति के विवाद को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। आरोप के अनुसार घटना के दिन चाचा-भतीजे में झगड़ा उग्र रूप लेने पर चाचा ने भतीजे के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे भतीजे मार्शल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर घोघा पुलिस का काफिला मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए घोघा सामूहिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है। घटना को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ गई। समग्र क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Home / Ahmedabad / Gujarat Hindi News : बीमारी से परेशान वृद्ध महिला ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो