scriptGujarat Hindi News : दाहोद जिले में पौने तीन करोड़ की गांजे की खेती पकड़ी | Ahmedabad News | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat Hindi News : दाहोद जिले में पौने तीन करोड़ की गांजे की खेती पकड़ी

एक खेत मालिक गिरफ्तार, दो अन्य फरार

अहमदाबादOct 22, 2021 / 10:12 pm

Binod Pandey

Gujarat Hindi News : दाहोद जिले में पौने तीन करोड़ की गांजे की खेती पकड़ी

Gujarat Hindi News : दाहोद जिले में पौने तीन करोड़ की गांजे की खेती पकड़ी

दाहोद. पुलिस ने दाहोद जिले की सिंगवड तहसील के अगारा हांडी गांव में गांजे की खेती पकड़ी है। गांव के तीन खेतों में करीब पौने तीन करोड़ रुपए कीमत की गांजें की खेती की जा रही थी। पुलिस के अनुसार हांडी गांव के मछार फलिया में रहने वाले विक्रम नारसिंग मछार के खेत में कपास के साथ गांजे की खेती की जा रही थी। इसी खेत के समीप हिमंत मछार और सरतन भाई मछार के खेत में भी गांजे के हरे पौधे रोपे मिले। जानकारी के अनुसार मछार फलिया के विक्रम मछार के खेत से गांजा के 588 पौधे मिले जिसका वजन 539 किलो 400 ग्राम बताया गया, जिसकी कीमत 53.94 लाख रुपए बताई गई।

वहीं हिमंत मछार के खेत से गांजे के 1340 पौधे मिले, जिसका वजन 1890 किलो 500 ग्राम बताया गया, कीमत 1.89 करोड़ रुपए आंकी गई। सरतनभाई मछार के खेत से हरे गांजे की 390 पौधे मिले, जिसका वजन 315 किलो 500 ग्राम बताया गया, जिसकी कीमत 31 लाख 55 हजार रुपए बताया गया। पुलिस ने गांजे के 2318 पौधे जब्त किए, जिसका वजन 2745 किलो 400 ग्राम और कुल कीमत 2.74 करोड़ रुपए आंका गया। पुलिस ने खेत मालिक विक्रम मछार को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य खेत मालिक हिमंत मछार और सरतन मछार पुलिस की छापेमारी देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने खेत से गांजे की कटाई के लिए होमगार्ड जवानों की
मदद ली।

Home / Ahmedabad / Gujarat Hindi News : दाहोद जिले में पौने तीन करोड़ की गांजे की खेती पकड़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो