scriptपिछले चार वर्ष में कांग्रेस के 60 हजार कार्यकर्ता व नेता भाजपा में जुड़े : पाटिल | Ahmedabad, Rajkot, CR Patil, BJP, Congress | Patrika News
अहमदाबाद

पिछले चार वर्ष में कांग्रेस के 60 हजार कार्यकर्ता व नेता भाजपा में जुड़े : पाटिल

कहा, अब लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे

अहमदाबादMar 28, 2024 / 10:03 pm

Omprakash Sharma

पिछले चार वर्ष में कांग्रेस के 60 हजार कार्यकर्ता व नेता भाजपा में जुड़े : पाटिल

पिछले चार वर्ष में कांग्रेस के 60 हजार कार्यकर्ता व नेता भाजपा में जुड़े : पाटिल

राजकोट. गुजरात प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सी.आर पाटिल ने कहा कि कांग्रेस के कद्दावर नेताओं को भाजपा में प्रवेश दिया जा रहा है, इसका मुख्य उद्देश्य कांग्रेस की शक्ति को खत्म करना है।

उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि पिछले चार वर्ष में कांग्रेस के 60 हजार कार्यकर्ता और अग्रणी नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। गुजरात विधानसभा की 182 सीट हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 350 कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत यह हो गई कि कोई प्रत्याशी भी नहीं मिल रहा है। यदि इसी तरह से चलता रहा तो विपक्ष का आस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।उन्होंने कहा कि विपक्ष का आस्तित्व बचाने की जिम्मेदारी भाजपा की नहीं है। भाजपा में कांग्रेस के नेताओं की जो भर्ती की जा रही है उसका निर्णय पार्टी की केंद्रीय इकाई की ओर से किया जा रहा है।
उन्होंने केन्द्रीय मंत्री व राजकोट से पार्टी प्रत्याशी परषोत्तम रूपाला को लेकर कहा कि राजकोट में नरेंद्र मोदी को पहली बार जिताया था, जो बाहर से यहां लड़ने गए थे। इतना ही नहीं, गुजरात के बाहर भी बड़े मतों से नरेंद्र मोदी को जीत मिली थी।उन्होंने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहर एवं जिले में पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बैठक भी की।

Home / Ahmedabad / पिछले चार वर्ष में कांग्रेस के 60 हजार कार्यकर्ता व नेता भाजपा में जुड़े : पाटिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो