4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup 2024: हार्दिक पंड्या या शिवम दुबे, टी20 वर्ल्डकप के लिए किस ऑलराउडंर को मिलेगी जगह?

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे टी20 वर्ल्डकप 2024 के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Shivam Dube vs Hardik Pandya

अगले कुछ दिन में टी20 वर्ल्डकप 2024 के लिए भारतीय टीम को चयन होना है। आईपीएल 2024 में कई खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन ने टीम का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया है लेकिन चयनकर्ता उन्हीं पर भरोसा जताएंगे, जो उनके विश्वास पर खरे उतरे में सक्षम दिखाई देंगे। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम 5 जून को अपने वर्ल्डकप अभियान का आगाज करेगी। उससे पहले टीम चुनी जाएगी और सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या हार्दिक पंड्या को इस टीम में जगह मिलेगी या उनकी जगह पर शिवम दुबे जाएंगे?

पूर्व क्रिकेटर्स भी नहीं कर रहे पंड्या को पसंद

अब तक ज्यादातर पूर्व भारतीय खिलाड़ियों द्वारा चुनी गई अपनी अपनी पसंदीदा टीम में हार्दिक पंड्या को जगह नहीं मिली है। ज्यादातर दिग्गजों ने शिवम दुबे को वरियता दी है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या चयनकर्ताओं का भी पंड्या पर से विश्वास उठ गया है। हार्दिक पंड्या किसी भी टीम में संतुलन बनाने का काम करते हैं। आईपीएल 2024 में भले ही उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हो लेकिन पंड्या ने गेंदबाजी करने से कदम पीछे नहीं खींचे हैं।

पंड्या अब तक गेंद और बल्ले से फ्लॉप

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से पहले हार्दिक ने 142 की स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए। सबसे खास बात यह रही है कि उन्होंने कई मुकाबलों में गेंदबाजी की शुरुआत भी की, जो उनके जज्बे को दर्शाता है। हार्दिक टी20 वर्ल्डकप में एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं और उन्होंने पिछले वर्ल्डकप में यह साबित भी किया। हालांकि रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान बनाए जाने के बाद उन्हें काफी आलोचना हुई और उनके प्रदर्शन पर भी इसका असर पड़ा है।

शिवम दुबे का पलड़ा भारी

दूसरी ओर शिवम दुबे ने अब तक अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है लेकिन वह इस सीजन गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। दुबे ने इस सीजन 8 मैचों में 311 रन कूट दिए हैं और 169 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। दुबे ने 23 चौके और 22 छक्के मारे हैं। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो दुबे का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: जैक फ्रेसर ने 300 से अधिक की स्ट्राइक रेट से कूट दिए रन, मुंबई के सामने 258 का लक्ष्य