scriptअमित शाह का तीन-चौथाई से ज्यादा सीटें जीतने पर जोर | Amit Shah thrust more than three-fourths seats | Patrika News
अहमदाबाद

अमित शाह का तीन-चौथाई से ज्यादा सीटें जीतने पर जोर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को अपने संगठनात्मक प्रचार के अंतिम दिन उत्तर गुजरात के शक्ति केन्द्रों के प्रभारियों के साथ बैठक की। डीस

अहमदाबादNov 13, 2017 / 05:08 am

मुकेश शर्मा

amit shah

amit shah

गांधीनगर।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को अपने संगठनात्मक प्रचार के अंतिम दिन उत्तर गुजरात के शक्ति केन्द्रों के प्रभारियों के साथ बैठक की। डीसा में उन्होंने पाटण और बनासकांठा तथा गांधीनगर में अहमदाबाद जिला, गांधीनगर जिला, महेसाणा जिले के शक्ति केन्द्रों के प्रभारियों व कार्यकर्ताओं से मिले।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्ष में ऐसा कोई भी काम नहीं किया है जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना सिर नीचा करना पड़े। भ्रष्टाचार और काले धन पर लगातार कड़े निर्णय लेकर देश को इमानदारी की तरफ बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की आज 18 राज्यों में सरकार है, 11 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। शाह ने इन कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में तीन चौथाई से ज्यादा सीटों के साथ जीत में इतिहास रचने की अपील की।

‘विकास के नाम पर भाजपा कर रही भ्रामक प्रचार’

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से घोषणा पत्र तैयार करने के लिए लोगों के विचार जानने को गठित समिति के अध्यक्ष व विख्यात टेक्नोक्रेट साम पित्रोडा ने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा भ्रामक प्रचार कर रही है। यहां टाऊनहॉल में रविवार सवेरे करीब दो घंटे तक शहर के व्यापारियों, उद्योगपतियों, बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों से उन्होंने संवाद किया।

पित्रोडा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि गुजरात में राज्य का विकास कम, होशियार लोगों का विकास अधिक हुआ है। विकास के नाम पर भाजपा ने मात्र भ्रामक प्रचार किया है। आई.टी. क्षेत्र में गुजरात काफी पीछे है। स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में भी अपेक्षित काम भाजपा सरकार में नहीं हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक नहीं हैं इसलिए नगारिकों को निजी अस्पतालों में उपचार करवाने में काफी परेशानी होती है।

बेरोजगारों को कम वेतन, शोषण होता है

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, हजारों युवक को कम वेतन पर नौकरी करते हैं और आर्थिक व शारीरिक शोषण होता है। पाटीदारों को आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस बारे में कांग्रेस के विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है, इस मुद्दे का निराकरण करने के प्रयास किए जाएंगे।

दो हजार से अधिक सुझाव आए

पित्रोडा ने बताया कि कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में लोगों की इच्छा को शामिल करने के लिए वे लोगों से मिल रहे हैं। अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट के बाद अब जामनगर में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। प्रतिदिन 1500-2,000 लोगों से मुलाकात के दौरान अब तक 2,000 से अधिक सुझाव आए हैं, इनमें शिक्षा व जीएसटी बड़े प्रश्न हैं। लोगों से मुद्दे पूछ रहे हैं। इनमें मुख्य तौर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, नौकरी व स्मॉल एंड मीडियम स्केल इंडस्ट्री आदि से संबंधित मुद्दे सामने आए हैं।

मुद्दों पर समिति लेगी निर्णय

इन मुद्दों के बारे में समिति की ओर से निर्णय लिया जाएगा और उनमें से मुद्दों को आगामी चुनाव में पिपल मेनिफेस्टो में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात को एक विकास मॉडल के तौर पर समग्र देश के समक्ष प्रस्तुत किया है लेकिन विकास के बारे में जिस प्रकार बड़ी-बड़ी बातें हो रही हैं वह भाजपा का मात्र भ्रामक प्रचार है।

चुनाव नहीं लडूंगा : साम

साम पित्रोडा ने कांग्रेस की सत्ता आने पर प्रधानमंत्री (पीएम) अथवा मुख्यमंत्री (सीएम) बनने के बारे में प्रश्न के उत्तर में कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, मात्र टेक्नोलॉजी व शिक्षा के माध्यम से भारत देश के लोगों की सेवा करना चाहते हैं। इससे पहले, यहां टाऊनहॉल में उन्होंने पिपल मेनिफेस्टो के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मधुसुदन मिस्त्री, हिमांशु व्यास, पूर्व सांसद विक्रम माडम, शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Home / Ahmedabad / अमित शाह का तीन-चौथाई से ज्यादा सीटें जीतने पर जोर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो