scriptगुजरात में भाजपा को 173 विधानसभा सीटों पर बढ़त | BJP lead in 173 assembly segments in Gujarat in LS Polls | Patrika News
अहमदाबाद

गुजरात में भाजपा को 173 विधानसभा सीटों पर बढ़त

-भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सभी 26 सीटें जीतीं
-9 विधानसभा सीटोंं पर कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा मत

अहमदाबादMay 30, 2019 / 03:59 pm

Uday Kumar Patel

BJP lead 173 seats, LS polls

गुजरात में भाजपा को 173 विधानसभा सीटों पर बढ़त

अहमदाबाद. राज्य में भाजपा ने सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की, वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। इस तरह भाजपा को जहां राज्य की कुल 182 सदस्यीय विधानसभा सीट में से 173 सीटों पर बढ़त मिली है वहीं कांग्रेस को सिर्फ 9 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा मत मिले हैं।
जिन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा उम्मीदवार से ज्यादा मत मिले हैं उनमें वडगाम, जमालपुर-खाडिया, दाणीलीमडा, कोडीनार, झालोद, दाहोद, मांडवी व्यारा और निझर शामिल हैं। इसके अलावा शेष 173 सीटों में भाजपा को ज्यादा मत मिले।
अहमदाबाद में जमालपुर-खाडिया विधानसभा सीट कांग्रेस के पास है वहीं दाणीलीमडा सीट भी कांग्रेस के पास है। मांडवी, व्यारा व निझर बारडोली लोकसभा सीट के तहत आती है। ये तीनों आादिवासी बहुल इलाके हैं। यहां से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरसिंह चौधरी के पुत्र व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. तुषार चौधरी चुनाव मैदान में थे। निझर सीट पर चौधरी 3004 मतों से आगे रहे वहीं व्यारा में 16271 मतों और मांडवी में 23001 मतों से आगे देखे गए। निझर सीट पर कांग्रेस के सुनील गामित, मांडवी में कांग्रेस के आनंद चौधरी तथा व्यारा में कांग्रेस के पूना भाई गामित विधायक हैं।

Home / Ahmedabad / गुजरात में भाजपा को 173 विधानसभा सीटों पर बढ़त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो