scriptहत्या का आरोपी छबील पटेल 25 तक रिमांड पर | Chabil Patel accused of murder on remand till 25 | Patrika News
अहमदाबाद

हत्या का आरोपी छबील पटेल 25 तक रिमांड पर

पूर्व विधायक जयन्ती भानुशाली की हत्या

अहमदाबादMar 16, 2019 / 04:23 pm

Rajesh Bhatnagar

remand

हत्या का आरोपी छबील पटेल 25 तक रिमांड पर

भुज/गांधीधाम. कच्छ जिले में अबडासा के पूर्व विधायक जयन्ती भानुशाली की हत्या के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किए गए अबडासा के ही पूर्व विधायक छबील पटेल को भचाऊ न्यायालय ने 10 दिन यानी आगामी 25 मार्च तक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।
अमरीका से लौटने पर छबील को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गुरुवार सवेरे गिरफ्तार किया गया था। उसे 14 दिन के रिमांड की मांग के साथ कच्छ जिले के भचाऊ न्यायालय में शुक्रवार को पेश किया गया। न्यायालय ने 10 दिन का रिमांड मंजूर किया है।
पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि अमरीका के न्यूजर्सी में अपनी पुत्री के घर पर ठहरा था, वह अपने तीन मोबाइल फोन पुत्री के घर छोड़ आया। इन मोबाइल फोन में चौंकाने वाली कई जानकारियां होने की आशंका है। छबील ने जयन्ती की हत्या करने में अन्य बड़े राजनीतिक नेताओं की ओर से मदद करने की जानकारी पुलिस को दी है।
रिमांड के दौरान पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि पिछले महीने भुज से ट्रेन के फस्र्ट एसी कोच में सवार हुए जयन्ती भानुशाली की रास्ते में हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, मुख्य आरोपी छबील पटेल को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

Home / Ahmedabad / हत्या का आरोपी छबील पटेल 25 तक रिमांड पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो