प्रदेश के 33 जिलों में से केवल 10 जिले ही ऐसे हैं जहां 24 घंटे में नए मरीजों की संख्या 100 से कम दर्ज हुई है। इन जिलों में दाहोद (82), तापी (70), देवभूमि द्वारका (45), गिरसोमनाथ (40), महिसागर (24), अरवल्ली (18), बोटाद (15), नर्मदा (14), डांग (09) और छोटा उदेपुर (05) हैं।
इन जिलों में संक्रमण ने ली जान प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के कारण सबसे अधिक सात लोगों की मौत अहमदाबाद शहर में हुई है। इसके अलावा सूरत शहर में दो, जामनगर शहर, गांधीनगर जिला एवं राजकोट जिले में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया। इस महामारी के कारण अब तक 10199 लोगों की जान चली गई है।
104888 में से 156 वेंटिलेटर पर प्रदेश में गुरुवार को कुल एक्टिव 104888 (एक लाख से अधिक) एक्टिव मरीजों में से 156 की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर के माध्यम से उपचार किया जा रहा है। जबकि 104732 की हालत स्टटेबल है।
रिकवरी रेट में लगातार गिरावट नए मरीजों की तुलना में डिस्चार्ज होने वाले मरीजों में लगातार कमी आ रही है। जिससे रिकवरी रेट में गिरावट आई है। यह रेट 88.51 फीसदी रह गई है। गुरुवार को 10310 मरीज ही डिस्चार्ज हुए थे।
2.47 लाख लोगों को वैक्सीन राज्यभर में गुरुवार को 247111 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। 63677 लोगों को जहां प्रिकॉशन डोज दिए गए वहीं किशोर वर्ग को 38492 डोज दिए गए। इनके साथ ही प्रदेश में अब तक कुल 9.58 करोड़ से अधिक डोज दिए जा चुके हैं।