तीसरे चरण के लिए सोमवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची अब स्पष्ट हो गई है। तीसरे चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ में 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन 7 लोकसभा सीटों के लिए कुल 15 हजार 701 मतदान केंद्र हैं। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में मतदान के लिए चुनाव आयोग ने प्रदेश के सात सीटों पर 77 हजार 592 मतदान कर्मियों को नियुक्त किया है।