
रायपुर में देर रात दो सालियों को गोली मारी (Photo Patrika)
Raipur News: रायपुर के मोवा इलाके में गोली चलने से एक युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने लाइसेंसी पिस्टल से अपनी दो सालियों पर फायरिंग कर दी। घटना में दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी पेशे से बाउंसर है।
फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगो का कहना कि आरोपी अपने पत्नी और दो सालियों के साथ रहता था, विवाद के चलते पत्नी अलग रहने लगी थी। यह घटना रात करीब 9.30 बजे ऊषा प्राइड कमर्शियल रेजिडेंशियल बिल्डिंग के पास हुई। जानकारी में सामने आया है कि आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जो बच्चे से मिलने को लेकर और अधिक बढ़ गया।
इसी विवाद के दौरान आरोपी जितेंद्र वर्मा ने अपनी दो सालियों पर गोली चला दी। सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस और पुलिस कमिश्नरेट की टीम मौके पर पहुंच गई। इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र वर्मा को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है।
आरोपी जितेंद्र वर्मा का मंगलवार देर रात अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। इसके बाद उसने अपनी दोनों सालियों दुर्गेश्वरी और गीतांजलि पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों घायल युवतियों को गंभीर हालत में परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान गीतांजलि की मौत हो गई। दुर्गेश्वरी की हालत नाजुक बनी हुई है।
DCP मयंक गुर्जर ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ हुए घरेलू विवाद के चलते इस अपराध को अंजाम दिया। इस घटना में एक लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया। आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। फिलहाल, पुलिस पूरी घटना की जांच में सक्रिय रूप से जुटी हुई है।
पारिवारिक विवाद में गोली चलने की घटना सामने आई है। आरोपी जितेंद्र वर्मा और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दोनों सालियों पर गोली मार दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-मयंक गुर्जर,डीसीपी नॉर्थ जोन
Updated on:
06 May 2026 08:08 am
Published on:
06 May 2026 08:07 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
