
छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर (photo source- Patrika)
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गरियाबंद और कांकेर समेत कई जिलों में मंगलवार को आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ ही झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी और तेज धूप से राहत मिली है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आ गई है और ऐसे में मौसम खुशनुमा हो गया है।
बता दें कि मंगलवार दोपहर बाद भी मौसम का मिजाज बदल गया और आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है, जिससे साप्ताहिक बाजार अस्पव्यस्त हो गया है। दुकानदारों की दुकानें बारिश से खराब हो गई। साथ ही बारिश से मौसम बेहद ही अच्छा हो गयाा है।
Kanker जिले के Charama क्षेत्र में मंगलवार दोपहर तेज बारिश हुई। मूसलाधार बारिश के चलते NH-30 पर कई जगह पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। इस दौरान कुछ घंटों तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Amarkantak और Gaurela-Pendra-Marwahi क्षेत्र में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जहां अमरकंटक क्षेत्र में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं पेंड्रा में तेज आंधी के कारण बिजली व्यवस्था ठप हो गई। Gaurela ओवरब्रिज के पास कई बड़े पेड़ गिर गए, जिससे यातायात और बिजली लाइनें प्रभावित हुईं। Manendragarh के Janakpur क्षेत्र में बारिश का पानी कई घरों में घुस गया। तेज आंधी के कारण मुख्य सड़क पर पीपल का पेड़ उखड़कर गिर गया, जिससे बिजली के तार टूट गए और कई क्षेत्रों में सप्लाई बाधित हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम अस्थिर बना रहेगा।
तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
लगातार बदलते मौसम के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
प्रशासन की चेतावनी और सुरक्षा सलाह
प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। खासकर आंधी-बारिश के दौरान:
राजधानी Raipur में बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में मौसम का यह बदलाव एक तरफ राहत लेकर आया है तो दूसरी तरफ कई जगहों पर नुकसान भी हुआ है। आने वाले दिनों में मौसम और अधिक सक्रिय रहने की संभावना है, ऐसे में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
Updated on:
05 May 2026 08:31 pm
Published on:
05 May 2026 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
