
फोन पर गंदी बातें... अज्ञात नंबर से कॉल कर महिला अधिकारी से सेक्स की मांग, आरोपी की तलाश तेज(photo-AI))
Sexual Harassment Case: छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक सरकारी महिला अधिकारी से अश्लील हरकत का गंभीर मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने फोन कॉल के जरिए न सिर्फ आपत्तिजनक बातें कीं, बल्कि विरोध करने पर अपनी नग्न तस्वीर भी व्हाट्सएप पर भेज दी। पीड़िता की शिकायत पर टिकरापारा थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता, जो छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड में पदस्थ हैं, ने बताया कि 30 अप्रैल और 4 मई की सुबह उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। आरोपी ने फोन पर अश्लील बातें करते हुए सेक्स की डिमांड की और निजी जीवन से जुड़े आपत्तिजनक सवाल पूछे।
महिला अधिकारी ने जब आरोपी का विरोध किया तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद 4 मई को दोबारा कॉल और व्हाट्सएप कॉल किए गए। कॉल रिसीव नहीं करने पर आरोपी ने अपनी अश्लील नग्न तस्वीर व्हाट्सएप पर भेज दी, जिससे पीड़िता और अधिक मानसिक रूप से परेशान हो गईं।
पीड़िता ने बताया कि इस घटना से वे मानसिक रूप से काफी आहत हैं। उनकी शादी को अभी दो महीने ही हुए हैं और इस तरह की हरकतों का असर उनके निजी जीवन पर भी पड़ रहा है।
महिला अधिकारी ने आरोपी द्वारा भेजे गए मैसेज और फोटो के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर लिया है।
टिकरापारा पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान करने के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। मोबाइल नंबर और डिजिटल ट्रेल के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश तेज कर दी गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर साइबर और फोन आधारित अपराधों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत को उजागर किया है। पुलिस ने आम लोगों, खासकर महिलाओं से अपील की है कि ऐसे मामलों में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और किसी भी तरह की धमकी या उत्पीड़न को नजरअंदाज न करें।
Published on:
05 May 2026 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
