अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए विधायक, प्रत्याशी और मंत्रियों ने मतदान कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय, भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, भाजपा विधायक राजेश मूणत, बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल, मंत्री ओपी चौधरी, बीजेपी विधायक चिंतामणि महाराज समेत कई मंत्रियों, प्रत्याशियों और नेताओं ने वोट डाला।