जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के तीनों सदस्य बाइक से सरडीह से अपने गांव सामरबार लौट रहे थे। वे बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान मैनी चौक के पास उनकी बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर के कारण बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।