17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्टिगा कार ने मचाया ऐसा उत्पात, एक के बाद एक गाड़ियों को मारी टक्कर, एक घायल, देखें VIDEO…

Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर में तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना का CCTV वीडियो सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 17 Nov 2026, 4:59 PM IST

बेकाबू अर्टिगा कार का तांडव (फोटो सोर्स- पत्रिका)

बेकाबू अर्टिगा कार का तांडव (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Jashpur Road Accident: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कई बार नशे में वाहन चलाने की वजह से सड़क हादसे होते हैं, जिनमें लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। इसी बीच जशपुर जिले के पत्थलगांव से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित अर्टिगा कार ने जमकर उत्पात मचाया। कार ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

शोरूम के बाहर खड़े वाहनों को बनाया निशाना

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पालीडीह स्थित जिंदल बजाज शोरूम के पास की है। बताया जा रहा है कि अर्टिगा कार में चार युवक सवार थे। आरोप है कि सभी युवक नशे की हालत में थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे शोरूम के पास खड़े कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक के बाद एक कई वाहनों को जोरदार टक्कर लगी। अचानक हुए इस हादसे से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी भी इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।

देखें Video

पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार में सवार एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। दुर्घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में कार की तेज रफ्तार और वाहनों को टक्कर मारने की घटना देखी जा सकती है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और कथित तौर पर नशे की हालत में वाहन चलाने से होने वाले खतरों को उजागर किया है।