हादसे में एंबुलेंस में सवार तीन लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, घायलों में से दो को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक व्यक्ति के कमर के पास गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। घटना के बाद घायलों को 112 की मदद से उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल तीनों का अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।