जिला पटवारी संघ अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठा है। कांग्रेस नेताओं ने धरना स्थल पहुंचकर पटवारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। पटवारी संघ पिछले करीब 40 दिनों से आंदोलन कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार की उदासीनता के कारण आम जनता और किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।