फोरेंसिक टीम के मुताबिक, बारिश के कारण घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में परेशानी हुई है। वहीं, पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। जांच के दौरान पुरानी रंजिश, प्रेम संबंध समेत अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस को आरोपियों के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद ही मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।