21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / CG News: 26 नवंबर को CM विष्णुदेव साय का जनदर्शन, सुबह 2 बजे से सुनेंगे लोगों की समस्याएं

CG News: 26 नवंबर को CM विष्णुदेव साय का जनदर्शन, सुबह 2 बजे से सुनेंगे लोगों की समस्याएं

Chief Minister Residence Raipur: 26 नवंबर को CM विष्णुदेव साय रायपुर में जनदर्शन करेंगे। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आम लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 21 Nov 2026, 4:05 PM IST

CG News

CG News: 26 नवंबर को CM विष्णुदेव साय का जनदर्शन(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर 2026, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेशभर से आने वाले आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुनेंगे। कार्यक्रम राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में होगा। जनदर्शन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान नागरिकों को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखने का अवसर मिलेगा।

CM Vishnu Deo Sai: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा जनदर्शन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11 बजे जनदर्शन की शुरुआत होगी। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों से मुलाकात करेंगे और उनकी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याओं को सुनेंगे। लोग अपनी मांगों, शिकायतों और सुझावों से मुख्यमंत्री को अवगत करा सकेंगे।

शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे निर्देश

जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नागरिकों से प्राप्त शिकायतों और मांगों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। उनका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और उचित निराकरण सुनिश्चित करना है। इसके लिए संबंधित मामलों को विभागीय स्तर पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे।

आम नागरिक सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकेंगे अपनी बात

मुख्यमंत्री का जनदर्शन कार्यक्रम आम नागरिकों और शासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम है। इसके जरिए लोगों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखने का अवसर मिलता है। नागरिक अपनी मांगों और शिकायतों के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात कर सकेंगे। 26 नवंबर को आयोजित होने वाले इस जनदर्शन में मुख्यमंत्री आमजनों की बात सुनेंगे और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।