21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / छत्तीसगढ़ में शादियों से 20 हजार करोड़ का कारोबार! 25 दिन में 1.50 लाख जोड़े लेंगे सात फेरे, जानिए कहां कितना कारोबार

छत्तीसगढ़ में शादियों से 20 हजार करोड़ का कारोबार! 25 दिन में 1.50 लाख जोड़े लेंगे सात फेरे, जानिए कहां कितना कारोबार

Wedding Business in Chhattisgarh: दिवाली के बाद अब बाजारों में शादियों की रौनक छाने वाली है। देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाह आयोजनों की शुरुआत हो जाएगी। अनुमान है कि अगले 25 दिनों में छत्तीसगढ़ में 1.50 लाख से अधिक शादियां होंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

image

राकेश टेम्भुरकर

•

Updated: 21 Nov 2026, 1:55 PM IST

20000 Crore Wedding Business

25 दिन में 1.50 लाख जोड़े लेंगे सात फेरे (फोटो सोर्स- AI)

रायपुर@ राकेश टेम्भुरकर। Chhattisgarh Wedding Season: दिवाली के बाद बाजार में एक बार फिर बाजार में रौनक देखने को मिलेगी। देवउठनी एकादशी के बाद विवाह आयोजन शुरू हो जाएंगे। आगामी 25 दिनों में करीब 1.50 लाख से अधिक शादियां होने का अनुमान है। इस दौरान जमकर खरीदी होने से कारोबार में इजाफा होगा। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और घरेलू बाजार में एक बड़े कारोबारी उछाल की उम्मीद जताई जा रही है।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अनुसार वैवाहिक सीजन में कारोबार के साथ ही उद्योग, सेवा क्षेत्र और स्थानीय बाजारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारोबारी अवसरों में एक है। शादियों से होने वाले कारोबार में वस्तुओं की बिक्री के साथ-साथ विभिन्न सेवाओं से मिलने वाला प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कारोबार भी शामिल है।

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी ने बताया कि इस बार शादियों में 20 हजार करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। यह आंकलन कैट की शोध इकाई कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी (सीआरटीडीएस) द्वारा देशभर के 25 राज्यों के थोक एवं खुदरा बाजारों में 300 से अधिक प्रमुख कारोबारियों और 550 प्रमुख व्यापारिक संगठनों के साथ राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के आधार पर किया गया है।

औसतन 13 लाख खर्च

कैट के अनुसार शादियों में अक्सर लोग उम्मीद से ज्यादा दिल खोलकर खर्च करते है। अनुमान के अनुसार अधिकांश शादियों में 10 से 15 लाख रुपए खर्च होते हैं। इसमें विवाह की तैयारियों से लेकर विदाई और टूरिज्म भी शामिल है। लक्जरी शादियों में जहां करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में 1 से 5 लाख तक खर्च हो जाते है। बता दें कि 15 दिसंबर के बाद मलमास प्रारंभ होने के कारण इस अवधि में विवाह एवं अन्य मांगलिक आयोजनों पर विराम लग जाएगा।

अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का कहना है कि विवाह समारोहों से हजारों सेवा प्रदाताओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक लाभ मिलता है। इससे छोटे दुकानदारों, थोक व्यापारियों, निर्माताओं, एमएसएमई, कारीगरों, किसानों, ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों, होटल संचालकों, कैटरर्स और इवेंट मैनेजमेंट तक विवाह का आर्थिक प्रभाव प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचता है। यह केवल व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार एवं आजीविका के अवसर प्राप्त होते हैं।

उन्होंने बताया कि शादियां केवल पारिवारिक खुशियों और यादगार पलों का उत्सव नहीं हैं। बल्कि छत्तीसगढ़ के बाजारों में नई ऊर्जा का संचार करती हैं, रोजगार के अवसर पैदा करती हैं और हजारों व्यापारिक प्रतिष्ठानों की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलती है।

1.50 लाख शादियों में होगा कारोबार का अनुमान

  • फैक्ट फाइल
  • सामग्री - कारोबार (करोड़ में)
  • वाहन - 3200
  • ज्वेलरी - 500
  • कपड़े - 200
  • इलेक्ट्रानिक - 2.25
  • ग्रोसरी - 250
  • गिफ्ट - 1.25
  • बर्तन - 200
  • फर्नीचर - 1.35
  • मिनरल वाटर - 0.60
  • मैरिज गार्डन - 1.80
  • टेंट - 0.90
  • लाइट - 0.70
  • हलवाई कैटर्स - 1.50
  • डेकोरेशन - 1.75
  • बैंड-डीजे - 4
  • शादी कार्ड - 0.80
  • बस वहीकल - 1.40
  • आइस्क्रीम - 0.35
  • मिठाई - 0.98
  • टी-कॉफी स्टाल - 0.65
  • ब्यूटी पार्लर - 0.85
  • सब्जी - 0.95
  • फोटोग्राफी - 0.90
  • पटाखे - 0.80
  • फ्रूट एवं ड्रायफूट -1.22