21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Deepak Tandon Fraud Case: दीपक टंडन के जाल में फंसे 10 पुलिसकर्मी! लाखों गंवाए, लेकिन थाने जाने से भी डर रहे

Deepak Tandon Fraud Case: दीपक टंडन के जाल में फंसे 10 पुलिसकर्मी! लाखों गंवाए, लेकिन थाने जाने से भी डर रहे

Deepak Tandon Blackmailing Case: ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने के नाम पर आरोपी दीपक टंडन ने 8 से 10 पुलिसकर्मियों से लाखों रुपए ऐंठ लिए। हैरानी की बात यह है कि ठगी का शिकार होने के बावजूद ये पुलिसकर्मी अब तक शिकायत करने थाने नहीं पहुंचे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 21 Nov 2026, 12:17 PM IST

Couple Hotel Blackmail

आरोपी दीपक टंडन (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Deepak Tandon Blackmail Case: ठगी, ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन से तेलीबांधा पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके बैंक खाते, लेन-देन आदि की जांच की जा रही है, लेकिन अब तक पुलिस कोई खास जानकारी नहीं निकलवा पाई है। बताया जाता है कि 8-10 पुलिस वाले भी उससे पीडि़त हैं। उनका पैसा भी दीपक ने नहीं दिया है। दूसरी ओर बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दीपक को रिमांड पर लिया था। इसके बाद रायपुर पुलिस दो बार पुलिस रिमांड ले चुकी है। इसके बाद भी कोई ठोस खुलासा नहीं हो पाया है। सूत्रों के मुताबिक दीपक के पास कई सफेदपोशों के राज हैं। इस कारण पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक 8-10 पुलिस वाले हैं, जिन्होंने अपने ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए दीपक को लाखों रुपए दिए थे। उनका काम नहीं हो पाया। दीपक ने उनके पैसे भी नहीं दिए। पुलिसकर्मी होने के कारण वे शिकायत भी नहीं कर पा रहे हैं।

महिला डीएसपी से विवाद के बाद चर्चा में आया

दीपक वीआईपी रोड में होटल का संचालन करता था। महिला डीएसपी पर प्रेम संबंध और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाकर दीपक चर्चा में आया था। कुछ समय बाद उसने खुद पोर्टल बनाकर एआई जनरेटेड आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

भाजपा नेत्री से भी लाखों रुपए ठगा

आरोपी दीपक काफी शातिर है। उसने एक भाजपा नेत्री से भी लाखों रुपए ठग लिया है। कई बड़े नेताओं के साथ आरोपी ने फोटो खिंचवाए हैं और अपने सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर कर रखा है। आरोपी के होटल में पुलिस अफसरों, डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी व अन्य अधिकारियों का भी आना-जाना था। उनसे भी ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर लाखों रुपए दीपक ने लिए हैं।

कई लोग हैं पीड़ित

आरोपी दीपक और उसकी पत्नी के खिलाफ रायपुर में धोखाधड़ी के दो और अवैध कब्जे की एक सहित कुल 3 एफआईआर दर्ज है। बताया जाता है कि आरोपी से पीड़ित कई लोग हैं। आरोपी ठगी के अलावा ब्लैकमेलिंग भी किया है। बिलासपुर के मामले में दीपक के खिलाफ आईटी एक्ट का केस भी दर्ज है। इस कारण उसके तीनों मोबाइल की जांच बिलासपुर पुलिस कर रही है। रमाकांत साहू, एसीपी, सिविल लाइन, रायपुर के मुताबिक, न्यायालय से आरोपी दीपक टंडन से पूछताछ की अनुमति मिली है। उसे रायपुर के मामले में गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान उससे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की जाएगी।