20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / दीपक टंडन के मोबाइल से खुले कई राज, एक ASP से 45 लाख लिए, दूसरे को दिलाईं दो दुकानें… सीनियर IAS से भी थी नजदीकी

दीपक टंडन के मोबाइल से खुले कई राज, एक ASP से 45 लाख लिए, दूसरे को दिलाईं दो दुकानें… सीनियर IAS से भी थी नजदीकी

Deepak Tandon: रायपुर में होटल कारोबारी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन से पूछताछ में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, दीपक के मोबाइल में सीनियर IAS अधिकारी से चैटिंग और कई लोगों से पैसों के लेन-देन से जुड़ी संदिग्ध बातचीत मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 20 Nov 2026, 10:00 AM IST

Couple Hotel Blackmail

आरोपी दीपक टंडन (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Deepak Tandon Case: होटल कारोबारी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन की हकीकत सामने आने से जांच कर रहे पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। पिछले तीन दिन की पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आने के बाद उसे 23 नवंबर तक फिर से पुलिस रिमांड पर लिया गया है। तेलीबांधा पुलिस ने गुरुवार को दीपक को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसकी दोबारा पुलिस रिमांड मांगी गई। इसके लिए उसके और उसकी पत्नी के मोबाइल में मिली अहम जानकारियों को आधार बनाया गया। इसकी जांच के लिए रिमांड मांगा गया। इसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।

ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर लिए लाखों रुपए

दीपक नेताओं-बड़े अधिकारियों से मिलता-जुलता था। फिर उनके नाम पर दूसरों को ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने का झांसा देता था। कई पुलिस वालों और अन्य लोगों से ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर लाखों रुपए लिए हैं। एक एएसपी से ट्रांसफर कराने के नाम पर 45 लाख रुपए लिए हैं। पूछताछ में उसने एक अन्य एएसपी को महंगे शॉपिंग मॉल में दो दुकानें दिलाने का दावा भी किया है। एक सीनियर आईएएस अधिकारी से उसकी दोस्ती उजागर हुई है। अधिकारी का दीपक के होटल में भी आना-जाना था।

चैटिंग की जांच के लिए पति-पत्नी से पूछताछ जरूरी

दीपक और उसकी पत्नी के मोबाइल में कई आपत्तिजनक वाट्सऐप चैटिंग मिली है। ये चैटिंग किसकी है? इसके अलावा कई लोगों से पैसे के लेन-देन की चैटिंग भी मिली है। इस तरह की कई संदिग्ध वाट्सऐप चैटिंग मिली है। इसकी जांच के लिए पुलिस दीपक और उसकी पत्नी से एक साथ पूछताछ करेगी। बताया जाता है कि दीपक के कुछ सहयोगी भी हैं, जो उसके साथ ब्लैकमेलिंग में साथ रहते थे। उनकी भी वाट्सऐप चैटिंग पुलिस को मिली है। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी है।

दोनों की जमानत अर्जी खारिज

दीपक ने बिलासपुर के मामले में जमानत के लिए सेशन कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसी तरह रायपुर में उनकी पत्नी बरखा चौबे ने भी जमानत आवेदन लगाया था। यह भी खारिज हो गया है। पुलिस दीपक से अब 23 नवंबर तक पूछताछ करेगी।