19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / छत्तीसगढ़ Industry डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव से 20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ Industry डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव से 20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

सीएम विष्णुदेव साय ने 24 उद्योग समूहों को सौंपे इन्विटेशन टू इन्वेस्ट लेटर। सेमीकंडक्टर, एआई, डेटा सेंटर, पर्यटन और कृषि आधारित उद्योगों में निवेश का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 20 Nov 2026, 1:29 AM IST

Chhattisgarh Industry Dialogue

Chhattisgarh Industry Dialogue: नवा रायपुर में 19 नवंबर को आयोजित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में प्रदेश को 24 उद्योग समूहों के माध्यम से 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावित निवेशों से प्रदेश के लगभग 20 हजार युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में निवेशक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को इन्विटेशन टू इन्वेस्ट लेटर सौंपे और प्रदेश में निवेश के प्रति उनके विश्वास का स्वागत किया। उन्होंने उद्योगपतियों से संवाद कर उनके सुझाव सुने तथा उद्योग स्थापना से लेकर परियोजनाओं के क्रियान्वयन तक राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

सीएम साय ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि यहां छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग 3 का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे देश के साथ-साथ विदेशों से भी उद्योगपति आए हैं। और यह भी बड़े सौभाग्य की बात है कि आज 24 कंपनियों से कुल 1,07,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिससे हमारे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए 20,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान अब ऊर्जा, खनन, इस्पात और सीमेंट जैसे परंपरागत क्षेत्रों से आगे बढ़ रही है। सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे भविष्य के उद्योगों में भी निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कार्यक्रम को प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार के साथ ही पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्वी क्षेत्र के चेयरमैन एवं आरडीबी ग्रुप के चेयरमैन विनोद दुग्गड़ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, उद्योग विभाग के संचालक प्रभात मलिक, सुखदेव नाहर, सतीश पारख, बजरंग गोयल सहित देशभर से आए उद्योगपति और निवेशक उपस्थित थे।