19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / CG Politics: ‘छत्तीसगढ़ बन गया हड़ताल गढ़’, कांग्रेस ने BJP सरकार पर साधा निशाना

CG Politics: ‘छत्तीसगढ़ बन गया हड़ताल गढ़’, कांग्रेस ने BJP सरकार पर साधा निशाना

Chhattisgarh Strike News: छत्तीसगढ़ में जारी कर्मचारी और अभ्यर्थियों के आंदोलनों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सुशील आनंद शुक्ला ने सरकार पर वादाखिलाफी और आंदोलनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 19 Nov 2026, 6:01 PM IST

CG Politics:

CG Politics: ‘छत्तीसगढ़ बन गया हड़ताल गढ़’(photo-patrika)

CG Politics: छत्तीसगढ़ में कर्मचारी संगठनों और विभिन्न वर्गों के आंदोलनों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ हड़ताल का गढ़ बन गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी और जनविरोधी रवैये के कारण प्रदेश का हर वर्ग नाराज है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी संगठन और अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय आंदोलनों को दबाने का प्रयास कर रही है।

BJP Government Chhattisgarh: सरकार की नीतियों से हर वर्ग नाराज: कांग्रेस

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में अलग-अलग कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल और प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार से उम्मीदें पूरी नहीं होने के कारण कर्मचारियों और युवाओं में नाराजगी बढ़ रही है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के अलग-अलग वर्गों को अपनी मांगें मनवाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

पटवारी एक महीने से, डीएड अभ्यर्थी सालभर से आंदोलनरत

कांग्रेस ने प्रदेश में जारी आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि पटवारी पिछले एक महीने से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वहीं, डीएड अभ्यर्थी करीब एक साल से अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी का कहना है कि कई कर्मचारी संगठन भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

आंदोलनों को दबाने के लिए कार्रवाई का आरोप

सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलनकारियों की मांगों पर बातचीत करने के बजाय दमनकारी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चलवाई जा रही हैं और उन्हें जेल में बंद किया जा रहा है। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि आंदोलनकारियों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

कांग्रेस ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन करना हर नागरिक का अधिकार है। ऐसे में सरकार को आंदोलनकारियों की बात सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार बढ़ते आंदोलनों के बावजूद सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है।