Cyclone Akvan in Chhattisgarh: चक्रवाती तूफान अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। इससे फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को राहत का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। फसल क्षति का आकलन करने के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराया जाएगा और नुकसान के आधार पर फसल बीमा व मुआवजा संबंधी प्रावधानों के तहत सहायता दी जाएगी।