20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Government Job: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका, स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर निकली भर्ती

Government Job: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका, स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर निकली भर्ती

Government Job: स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती निकली है। आवेदन 20 नवंबर से शुरू, 4 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक पांच संभागीय कार्यालयों में जमा कर सकेंगे फॉर्म।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 20 Nov 2026, 12:48 PM IST

Government Job in Chhattisgarh

स्पेशल एजुकेटर (photo AI iamge)

Government Job in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती के लिए लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 20 नवंबर 2026 से आवेदन कर सकेंगे, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन विभागीय वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/⁠ पर उपलब्ध कराया गया है। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में व्यक्तिगत रूप से अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं ।

पांच संभागों के कार्यालयों में जमा होंगे आवेदन

आवेदन पत्र कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर एवं सरगुजा में जमा किए जा सकेंगे। सभी कार्यालयीन दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अतिरिक्त अन्य किसी कार्यालय में जमा किए गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को प्रत्येक जिले अथवा संभाग में विज्ञापित पदों के लिए अलग-अलग आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। एक ही आवेदन पत्र सभी जिलों एवं संभागों में विज्ञापित रिक्त पदों के लिए मान्य होगा। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

वेबसाइट पर आवेदन उपलब्ध

आवेदन का प्रारूप विभागीय वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/⁠ पर उपलब्ध है। विज्ञापित पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता एवं अन्य शर्तों की जानकारी विस्तृत विज्ञापन में देखी जा सकती है। लोक शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि आवेदन पत्र अमान्य होने की स्थिति, मेरिट सूची, चयन प्रक्रिया एवं भर्ती संबंधी अन्य सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं विभागीय वेबसाइट पर समय-समय पर जारी की जाएंगी। इस संबंध में से किसी प्रकार का पत्र व्यवहार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को नवीनतम जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट का नियमित अवलोकन करने की सलाह दी गई है।