29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: चक्रवात अर्नब से बिगड़ा छत्तीसगढ़ का मौसम! कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट, जानें आज कहां होगी बारिश

Cyclone Arnab: छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम बदल गया है। रायपुर समेत कई संभागों में बारिश की संभावना है, जबकि कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 29 Oct 2026, 9:33 AM IST

Weather Update

Weather Update: चक्रवात अर्नब से बिगड़ा छत्तीसगढ़ का मौसम!(photo-patrika)

Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने से कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग में बारिश होने की संभावना है। कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक बना हुआ है।

Chhattisgarh Weather Update: रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा तापमान

बुधवार को प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मौसम का असर देखने को मिला। बस्तर क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, जबकि राजधानी रायपुर में सुबह से शुरू हुआ बारिश का दौर रात तक जारी रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 4.8 डिग्री कम रहा। वहीं, बिलासपुर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को दिन में भी ठंडक महसूस हुई।

गुरुवार को इन संभागों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को बस्तर संभाग में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यहां मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।

इन 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के पांच जिलों नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर और दंतेवाड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करना और जरूरी सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा और सुकमा शामिल हैं। इन इलाकों में मौसम खराब होने और बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। बाहर निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट देखना उपयोगी रहेगा।

शुक्रवार से तापमान में गिरावट के आसार

लगातार बारिश के कारण प्रदेश में मौसम ठंडा महसूस होने लगा है। लोगों ने एक बार फिर रेनकोट और छतरियों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, गुरुवार को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब दो से तीन डिग्री अधिक बताया जा रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव के साथ सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ सकती है।

मौसम को देखते हुए रहें सतर्क

प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं के पास खड़े होने से बचें। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान और जिला प्रशासन की सलाह पर नजर बनाए रखें।