Revenue Inspector Transfer: छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत विभाग के अलग-अलग पदों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। इस तबादला सूची में अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक अधीक्षक राजस्व, राजस्व निरीक्षक और डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं।