14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में 15 अधिकारियों का हुआ तबादला! निलंबित CMO की फिर हुई वापसी, देखें list

CMO Transfer List Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन विभाग ने 15 CMO के तबादले किए हैं। एक CMO और सहायक राजस्व अधिकारी को निलंबन से बहाल कर नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विभागीय जांच जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

2 min read
Google source verification
CMO Transfer List

CMO Transfer List: 15 अधिकारियों का हुआ तबादला(photo-patrika)

CMO Transfer List: छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। विभाग ने 15 नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही एक CMO और एक सहायक राजस्व अधिकारी को निलंबन से बहाल कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार कुछ अधिकारियों को नई जगहों पर पदस्थ किया गया है, जबकि विभागीय जांच से जुड़े मामलों में आगे की प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Transfer List: निलंबित CMO की हुई वापसी

जारी आदेश के अनुसार CMO किरण पटेल को विभागीय जांच जारी रखते हुए निलंबन से बहाल कर दिया गया है। उन्हें प्रशासनिक दृष्टि से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक जांजगीर-चांपा जिले की नगर पंचायत बम्हनीडीह में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। हालांकि, उनके खिलाफ चल रही विभागीय जांच जारी रहेगी और निलंबन अवधि को लेकर अंतिम निर्णय जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा।

विभागीय जांच रहेगी जारी

विभाग ने साफ किया है कि किरण पटेल के खिलाफ चल रही विभागीय जांच प्रक्रिया जारी रहेगी। निलंबन अवधि को लेकर अंतिम फैसला जांच रिपोर्ट और उसके निष्कर्षों के आधार पर लिया जाएगा। विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

एक कर्मचारी की भी बहाली

नगरीय प्रशासन विभाग ने एक सहायक राजस्व अधिकारी को भी निलंबन से बहाल कर नई पदस्थापना दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि प्रशासनिक आवश्यकताओं और कामकाज को बेहतर तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए विभाग ने व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया है।

15 नगर पालिकाओं में बदले अधिकारी

तबादला आदेश जारी होने के बाद प्रदेश की कई नगर पालिकाओं में नए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। विभाग का कहना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल कामकाज में सुधार, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग