2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Tourism: नई उड़ान, पुणे रोड शो से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी पहचान, निवेश और रोजगार के नए अवसर

Chhattisgarh tourism recognition :पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पुणे में आयोजित रोड शो में राज्य की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। इससे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में पहचान मजबूत होने के साथ निवेश और रोजगार के नए अवसर बनने की उम्मीद है।
3 min read
Google source verification
Chhattisgarh tourism boost

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान (Photo Patrika)

Chhattisgarh tourism boost:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने उद्योग संगठन फिक्की (FICCI) के सहयोग से महाराष्ट्र के पुणे में भव्य पर्यटन रोड शो आयोजित किया। इस आयोजन में राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, वन्यजीव, आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को देशभर के पर्यटन उद्योग के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित यह रोड शो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पर्यटन को बनाया आर्थिक विकास का आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की "विकसित छत्तीसगढ़" की परिकल्पना के अनुरूप राज्य सरकार पर्यटन को केवल घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि इसे आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, स्थानीय व्यवसाय और सांस्कृतिक संरक्षण का मजबूत माध्यम बनाने पर काम कर रही है। इसी उद्देश्य से पर्यटन विभाग देश के प्रमुख शहरों में रोड शो आयोजित कर निवेशकों, टूर ऑपरेटरों और ट्रैवल एजेंसियों को छत्तीसगढ़ से जोड़ने का प्रयास कर रहा है।

महाराष्ट्र के पर्यटन उद्योग से मजबूत हुई साझेदारी

पुणे रोड शो में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंट, होटल व्यवसायी और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बी-टू-बी (Business to Business) बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों राज्यों के पर्यटन उद्योग के बीच नए टूर पैकेज, निवेश, संयुक्त प्रचार और व्यावसायिक सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इससे भविष्य में पर्यटन कारोबार और पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने दिया सहयोग का आह्वान

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा कि मंडल का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को भारत के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में शामिल करना है। उन्होंने होटल व्यवसायियों, ट्रैवल एजेंटों और टूर ऑपरेटरों से अपील की कि वे राज्य की पर्यटन संभावनाओं को देश और विदेश तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने सभी हितधारकों को छत्तीसगढ़ आकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता और विशिष्ट पर्यटन अनुभवों को स्वयं देखने का भी आमंत्रण दिया।

पर्यटन अधोसंरचना लगातार हो रही मजबूत

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने कहा कि राज्य में पर्यटन सुविधाओं और अधोसंरचना को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने के लिए कई नई पहलें शुरू की गई हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के ट्रैवल ट्रेड से जुड़े प्रतिनिधियों से राज्य के विभिन्न पर्यटन सर्किटों के प्रचार-प्रसार में सहयोग की अपील की।

पर्यटन उद्योग को मिलेगा नया बाजार

छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह भाटिया ने कहा कि पर्यटन मंडल के साथ बेहतर समन्वय से राज्य की जनजातीय संस्कृति, वन्यजीव, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे रोड शो पर्यटन उद्योग के लिए नए व्यावसायिक अवसर पैदा करने के साथ-साथ राज्यों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को भी मजबूत करते हैं।

नेटवर्किंग डिनर में निवेश पर चर्चा

कार्यक्रम का समापन नेटवर्किंग डिनर के साथ हुआ, जहां पर्यटन क्षेत्र में संभावित निवेश, संयुक्त टूर पैकेज, प्रचार-प्रसार और भविष्य की साझेदारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

आठ शहरों में हो रहे हैं पर्यटन रोड शो

पुणे रोड शो, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत देश के प्रमुख शहरों में कुल आठ पर्यटन रोड शो आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक दिल्ली, भुवनेश्वर और पुणे में सफल आयोजन हो चुके हैं। आगामी महीनों में अन्य बड़े शहरों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की मजबूत ब्रांडिंग करना और राज्य को प्रकृति, संस्कृति, विरासत, धार्मिक तथा एडवेंचर टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

पर्यटन से रोजगार और निवेश पर सरकार का फोकस

राज्य सरकार का मानना है कि पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, होटल, ट्रांसपोर्ट, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यवसायों को नई गति मिलेगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में पर्यटन विभाग लगातार ऐसी पहल कर रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक और सांस्कृतिक पहचान देश-दुनिया में और मजबूत हो सके।

इन पर्यटन स्थलों ने खींचा ध्यान

चित्रकोट जलप्रपात
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान
सिरपुर
भोरमदेव मंदिर
जनजातीय पर्यटन स्थल
आध्यात्मिक एवं साहसिक पर्यटन सर्किट