मुलाकात के दौरान प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आरके शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस वर्ष बोनस-एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान दिवाली से पहले कर दिया जाएगा। उनके इस आश्वासन के बाद बिजली कर्मचारियों में त्योहार से पहले राशि मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि, बोनस और एक्सग्रेसिया राशि में कितनी वृद्धि होगी, इस संबंध में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में कर्मचारियों की नजर अब भुगतान की तारीख और राशि को लेकर होने वाले आधिकारिक निर्णय पर रहेगी।