21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur News: दफ्तर में बैठे थे कृषि विभाग के कर्मचारी, अचानक भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, मच गई अफरा-तफरी

Roof Plaster fell: कलेक्टोरेट परिसर स्थित कृषि कार्यालय में हुआ हादसा, कमरे में काम कर रहे थे 5-6 कर्मचारी, लंबे समय से जर्जर है भवन, पहले भी गिर चुका है प्लास्टर
3 min read
Google source verification
Agriculture office roof plaster fell

Ambikapur news, छत से गिरा प्लास्टर का बड़ा हिस्सा (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. कलेक्टोरेट परिसर स्थित उपसंचालक कृषि कार्यालय की तकनीकी शाखा में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छत के प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। घटना (Roof plaster fell in Agriculture department) के समय कमरे में करीब 5-6 कर्मचारी बैठकर काम कर रहे थे। गनीमत रही कि छत का मलबा कर्मचारियों के ऊपर नहीं गिरा और सभी बाल-बाल बच गए। अचानक छत गिरने की आवाज से कार्यालय में हडक़ंप मच गया। कर्मचारियों में भवन की सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल है।

इस संबंध में कृषि विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि उपसंचालक कृषि कार्यालय का भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। बारिश के दौरान कई कमरों की छत से पानी टपकता है। जगह-जगह दीवारों में दरारें (Cracks on wall) हैं और छत व दीवारों से लगातार प्लास्टर गिर रहा है।

सोमवार को तकनीकी शाखा के जिस कमरे में कर्मचारी काम कर रहे थे, उसी कमरे की छत का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। मलबा नीचे गिरते ही कर्मचारियों ने तत्काल खुद को सुरक्षित किया। यदि छत का हिस्सा कर्मचारियों के ऊपर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

कुछ दिन पहले भी गिरा था प्लास्टर

कर्मचारियों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले भी इसी कार्यालय के एक कक्ष में छत का प्लास्टर गिर चुका है। अब दोबारा उसी कमरे में छत का हिस्सा गिरने से कर्मचारियों में भय बढ़ गया है। उनका कहना है कि भवन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और कार्यालय में बैठकर काम करना जोखिम भरा हो गया है। इसके बावजूद कर्मचारी मजबूरी में जर्जर भवन में काम कर रहे हैं।

कार्यालय को स्थानांतरित करने की मांग

कार्यालय के कई हिस्सों में छत और दीवारों का प्लास्टर कमजोर होकर गिर रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। कर्मचारियों के मुताबिक भवन की मरम्मत लंबे समय से नहीं हो पाया है। उन्होंने कार्यालय को किसी सुरक्षित भवन में स्थानांतरित करने की मांग की है, ताकि कर्मचारियों और कार्यालय आने वाले किसानों (Farmres) की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Ambikapur incident: कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

कर्मचारियों का कहना है कि सोमवार की घटना ने भवन की जर्जर स्थिति को उजागर कर दिया है। यदि समय रहते भवन को सुरक्षित नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा (Incident) हो सकता है। कार्यालय में रोजाना कर्मचारी काम करने के साथ बड़ी संख्या में किसान और अन्य लोग भी विभिन्न कार्यों से पहुंचते हैं। ऐसे में जर्जर भवन में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

सीएम ने जर्जर भवनों को लेकर दिए हैं निर्देश

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने प्रदेश में जर्जर भवनों को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को जर्जर भवनों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कृषि कार्यालय के जर्जर भवन में छत का हिस्सा गिरने की घटना ने प्रशासन के सामने भी कर्मचारियों की सुरक्षा का सवाल खड़ा कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग