21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur Big Fraud: शहर के व्यवसायी से 2.39 करोड़ की धोखाधड़ी, प्रतीक स्टील ट्रेडर्स का संचालक सुजीत जायसवाल गिरफ्तार

Ambikapur Fraud Case: अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस ने शहर के गुदरी चौक के पास से आरोपी सुजीत जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, भेजा गया जेल
2 min read
Google source verification
Big fraud from businessmen

Ambikapur Big fraud, मां शक्ति स्टील ट्रेडर्स का संचालक सुजीत जायसवाल (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। जमीन व धर्मकांटा दिलाने के नाम पर शहर के एक व्यवसायी से 4 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपए प्रतीक स्टील ट्रेडर्स के संचालक द्वारा लिए गए थे। इस मामले (Big fraud in Ambikapur) में 3 महीने पूर्व व्यवसायी ने बाद में ट्रेडर्स संचालक के खिलाफ 2 करोड़ 39 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। बड़ी ठगी के मामले में पुलिस इसकी जांच कर रही थी। इसी बीच कोतवाली पुलिस ने आरोपी को शहर के गुदरी चौक से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

शहर के पुराना बस स्टैंड निवासी व्यवसायी राहुल गोयल जय हनुमान कोल डिपो, मारूति मिनरल्स और जय हनुमान रोड लाइंस फर्मों का संचालन करता है। उसने 12 जून 2026 को कोतवाली में प्रतीक स्टील ट्रेडर्स के संचालक शहर के वसुंधरा विहार गोधनपुर निवासी सुजीत जायसवाल (48) के खिलाफ 2.39 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि सुजीत जायसवाल से कारोबारी परिचय था।

सुजीत ने तत्काल पैसे की आवश्यकता बताते हुए उससे रुपए की मांग की थी। इस बीच 13 अगस्त 2021 से 25 नवंबर 2022 के बीच उसने अलग-अलग फर्मों के माध्यम से 4 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपए (Big fraud news) दिए थे। बाद में जय हनुमान कोल डिपो के लिए 1 करोड़ 78 लाख तथा मारुति मिनरल्स के लिए 94 लाख रुपए वापस लौटाए थे। बाकी के रकम बचे हुए थे।

इसके बाद सुजीत जायसवाल ने उसे उत्तर प्रदेश के दुद्धी में जमीन दिलाने तथा धर्मकांटा स्थापित करने की बात कही गई। वहीं सुजीत के ही कहने पर उसने मार्च 2022 में उसने अहाता समेत अन्य निर्माण के लिए 26 लाख रुपए खर्च किए थे। वहीं जुलाई 2022 में 5 लाख 48 हजार का धर्मकांटा खरीदकर देने की भी बात कही गई। बाद में उसने न जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही रुपए वापस दे रहा था। रुपए मांगने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा था। मार्च 2026 में उसके द्वारा उसे धमकी दी गई थी।

Ambikapur Crime: शहर के गुदरी चौक से गिरफ्तार

रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने सुजीत जायसवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4), 316(5), 296 व 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया था। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी हुई थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। इसी बीच पुलिस को 20 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुजीत जायसवाल शहर के गुदरी चौक के पास देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग