
Ambikapur news, थाने में शिकायत करने पहुंचीं बीडीसी व सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो (Social media influencer Akanksha Toppo) के खिलाफ अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम भुकरा-परसा की महिला बीडीसी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बीडीसी का कहना है कि आकांक्षा टोप्पो द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुए मारपीट में उनका नाम लेकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वे वहां पर मौजूद नहीं थीं। उन्होंने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंंने कहा कि यदि 3 दिन के भीतर थाना स्तर से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे एसपी से मामले की शिकायत करेंगीं।
अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भकुरा निवासी प्रिया सिंह (BDC Priya Singh) पति भारद्वाज परसा-भकुरा की जनपद सदस्य हैं। वे रविवार की दोपहर ग्रामीणों के साथ कोतवाली थाने पहुंचीं और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ शिकायत आवेदन दिया। शिकायत में उन्होंने बताया कि आकांक्षा टोप्पो द्वारा उनका नाम लेकर गाली-गलौज (Abusive language) कर पद को धूमिल किया जा रहा है।
उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप गलत हैं। उन्होंने एक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि ग्राम भकुरा में 6 सितंबर को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। समिति के बुलावे पर वे कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा कि करीब 2 घंटे तक कार्यक्रम चला। पुरस्कार वितरण के पश्चात वे घर चली गईं थीं।
रात में ही ग्राम नवापारा निवासी दीपक राजवाड़े व करन राजवाड़े द्वारा बाइक का साइलेंसर खोलकर तेज वाहन चलाते हुए हुड़दंग मचाया जा रहा था। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति के एक सदस्य को टक्कर (Bike accident) मार दी थी। इसके बाद आयोजन समिति के सदस्यों व उनके बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ था। इसकी रिपोर्ट 7 सितंबर को आयोजन समिति की ओर से कोतवाली में भी दर्ज कराई गई थी।
बीडीसी प्रिया सिंह ने बताया कि उक्त घटना को लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर (Social Media Influencer) आकांक्षा टोप्पो द्वारा उनका नाम लेकर बदनाम किया जा रहा है। उनके द्वारा कहा जा रहा है कि पद का दुरुपयोग कर रही है। जबकि उक्त मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वे कार्यक्रम के बाद घर आ चुकी थीं। उन्होंने बताया कि कोतवाली थाने की ओर से मामले में कार्रवाई का आश्वासन उन्हें दिया गया है। यदि 3 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होती है तो वे एसपी से मामले की शिकायत करेंगीं।
Updated on:
20 Sept 2026 03:30 pm
Published on:
20 Sept 2026 03:30 pm
