18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ganesh Idol immersion: व्यक्ति के गिरते ही मौके पर मच गई अफरा-तफरी, गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया, देर रात हुई मौत
2 min read
Google source verification
Big incident during Ganesh Idol immersion

Ambikapur news, Medical college hospital Ambikapur (Photo- FB)

अंबिकापुर। कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र अंतर्गत गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान गुरुवार की देर शाम बड़ी घटना (Big incident) हो गई। दरअसल विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने गया एक श्रद्धालु पुलिया के ऊपर से 20 फीट नीचे नदी में जा गिरा। नीचे पत्थरों से वह टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल रामगढ़ अस्पताल लाया गया। यहां से रेफर किए जाने के बाद जिला अस्पताल व अंत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पीएम पश्चात उसका शव परिजन को सौंप दिया गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

कोरिया जिले के रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नटवाही में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। गुरुवार की शाम को गांव के लोग प्रतिमा का विसर्जन करने करीब 5 किलोमीटर दूर गोपद नदी में पहुंचे थे। विसर्जन (Big incident in Koria) कार्यक्रम में गांव का ही 50 वर्षीय मेहीलाल भी शामिल होने गया था। नदी के पास अंधेरा होने के कारण अच्छे से कुछ दिख नहीं रहा था।

नदी के ऊपर बनी पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त था। इसी दौरान उक्त हिस्से के पास खड़ा मेहीलाल अनियंत्रित होकर पुलिया से 20 फीट नीचे जा गिरा। नदी में चट्टानों से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल (Man fell from bridge) हो गया।

उसे गिरते देख गांव के अन्य लोगों ने उसे उठाया, लेकिन उसकी हालत काफी गंभीर थी। फिर ग्रामीण उसे तत्काल रामगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा गया।

Man death to fell in river: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम

कोरिया जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया। देर रात उसे अंबिकापुर अस्पताल (Ambikapur Medical college hospital) में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेहीलाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शुक्रवार को पीएम पश्चात शव उसके परिजन को सौंप दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग