17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur Murder Case: तलाक का केस वापस नहीं लेने पर कराई ससुर की हत्या, 5 लाख में बुलाए थे 2 शूटर, दामाद समेत 3 गिरफ्तार

Murder in Ambikapur: हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी फरार, दिनदहाड़े चाकू से पेट में 3 बार किया था वार, भागते समय सीसीटीवी कैमरे में हो गए थे कैद
3 min read
Google source verification
Father-in-law murdered by contract killer

Ambikapur Murder Case, गिरफ्तार तीनों आरोपी (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर के रसूलपुर में बुधवार की सुबह 10.15 बजे घर में घुसकर 3 बदमाशों ने चाकू से हमला (Murder to knife attack) कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी थी। मामले में कोतवाली पुलिस ने दामाद सहित 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपी की तलाश जारी है। मुख्य आरोपी साजिशकर्ता मृतक का दामाद है, जिसका तलाक का मामला मृतक की बेटी से चल रहा है। केस वापस लेने के लिए दामाद ससुराल वालों पर दबाव बना रहा था। नहीं लेने पर दामाद ने 5 लाख रुपए की सुपारी देकर ससुर की हत्या करा दी। उसने झारखंड से 2 शूटर बुलाए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

अंबिकापुर कोतवाली अंतर्गत रसूलपुर निवासी मृतक वसीरुद्दीन सिद्दीकी उम्र 70 वर्ष बुधवार की सुबह करीब 10.15 बजे वह घर के बाहर कमरे में था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य अंदर थे। इस दौरान 3 अज्ञात लोग किराए के मकान के संबंध में बात करने लगे। इस दौरान एक व्यक्ति ने चाकू से वसीरुद्दीन सिद्दीकी के पेट पर ताबड़तोड़ 3 वार (Father-in-law murder) कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल ले गए।

जहां डॉक्टर ने पुलिस केस बताकर इलाज नहीं किया, इस स्थिति में परिजन शहर के निजी फिरदौसी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आईजी दीपक झा, एसपी राजेश अग्रवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले (Murder case) की जांच की। पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें 3 हमलावर सीसीटीवी में भागते हुए नजर आए।

Murder in Ambikapur: दामाद ने कराई थी हत्या

घटना के बाद मृतक की बेटी सादिया शारीन सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि उसके पति मो. नाजिम शबा के साथ कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। दोनों की 3 साल पहले शादी हुई थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों अलग रहने लगे थे। इधर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और न लेने पर जान से मारने की धमकी (Threat to murder) दी जा रही थी। मृतक की बेटी के संदेह के आधार पर पुलिस ने उसके दामाद मो. नाजिम शबा उम्र 30 वर्ष निवासी तकिया सरनापारा रनपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि उसने ही अपने ससुर को मरवाने के लिए 5 लाख रुपए में सौदा तय किया था।

किराए के मकान में रुके थे शूटर

आरोपी दामाद ने झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर निवासी कंचन कुमार एवं एक अन्य आरोपियों को अंबिकापुर बुलाए जाने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि दोनों शूटरों (Contract killers) को उसने ग्राम तकिया निवासी गुड्डू उर्फ नेजारूउद्दीन के किराए के रूम अजिरमा में रूकवाया था। यहीं पर उसने गुड्डू उर्फ नेजारूउद्दीन के साथ सब मिलकर हत्या का प्लान बनाया था। घटना दिनांक को कंचन कुमार एवं अन्य 2 आरोपी बाइक पर सवार होकर रसूलपुर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया।

ये तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों ने वारदात (Murder) को अंजाम देने के बाद बाइक को वहीं कहीं छुपाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी व साजिशकर्ता मृतक का दामाद मो. नाजिम शबा, चैनपुर जिला पलामू झारखंड निवासी कंचन कुमार पिता अक्षय राम उम्र २८ व तकिया निवासी नेजारूउद्दीन उर्फ गुड्डू पिता नसरूउद्दीन उम्र 32 को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग