16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur Contract Killing: सुपारी देकर बिहार से बुलाया 3 बदमाश, फिर दिनदहाड़े करा दी ससुर की हत्या, आरोपी CCTV में कैद, दामाद समेत 2 पकड़े गए

Ambikapur murder: अंबिकापुर के रसूलपुर में 70 वर्षीय व्यक्ति की उसके दामाद ने कराई हत्या, चाकू मारने के बाद भाग निकले थे हमलावर, पुलिस ने जिलेभर में कराई नाकेबंदी
3 min read
Google source verification
Contractor killing in Ambikapur

Ambikapur Contract killing, मृतक बशीरुद्दीन सिद्दीकी व सीसीटीवी में कैद आरोपी (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर मोहल्ले में बुधवार की सुबह घर में घुसकर 3 अज्ञात बदमाशों ने 70 वर्षीय एक व्यक्ति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान हालत (Ambikapur knife attack) में उसे छोडक़र तीनों बदमाश फरार हो गए थे। हमले में घायल व्यक्ति को तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई। बीच शहर हुई इस घटना की सूचना पर आईजी, एसपी समेत फॉरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में तीनों बदमाश भागते हुए नजर आए। आरोपियों को पकडऩे शहर समेत जिलेभर में नाकेबंदी कराई गई है। इसी बीच पता चला कि दामाद ने बिहार से सुपारी देकर 3 बदमाशों को बुलाया था। उसने ही हत्या कराई है। इस पर पुलिस ने दामाद समेत 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।

अंबिकापुर के रसूलपुर निवासी बशीरुद्दीन सिद्दीकी उर्फ लज्जू 70 वर्ष सुबह 10 बजे अपने घर में थे। इस दौरान अचानक 3 युवक घर में घुसे और उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। घर में रही उनकी बेटी समेत अन्य सदस्य कुछ कर पाते, इससे पूर्व ही तीनों युवकों ने बशीरुद्दीन के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला (Knife attack) कर दिया।

घरवालों ने शोर मचाना शुरु किया तो आरोपी उन्हें लहूलुहान हालत में छोडक़र फरार हो गए। इधर परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से घायल को तत्काल मिशन अस्पताल ले गए। यहां पुलिस का मामला होने की वजह से डॉक्टरों ने इलाज से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें फिरदौसी अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान दोपहर में उनकी मौत (Death in knife attack) हो गई।

घटना के तत्काल बाद मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही आईजी दीपक झा, एसएसपी राजेश अग्रवाल, सीएसपी राहुल बंसल समेत अन्य पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर समेत जिलेभर में नाकेबंदी भी कराई।

सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

वारदात के बाद तीनों आरोपी घर से निकलकर भाग रहे थे। पुलिस ने जब मोहल्ले के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो तीनों हमलावर भागते हुए नजर (Contract killer captured in CCTV) आए। सीसीटीवी फुटेज और परिजनों से लिए गए बयान में यह सामने आया कि मृतक के दामाद द्वारा इस घटना को कारित कराया गया होगा। इस पर पुलिस ने दामाद को शहर से लगे तकिया मजार स्थित उसके घर से हिरासत में ले लिया। उसकी निशानदेही पर 1 अन्य हमलावर को भी दबोचा गया है।

Contract killing: सुपारी देकर कराई हत्या

सूत्रों के अनुसार दामाद ने ही अपने ससुर की हत्या (Father-in-law murder) कराई है। उसने सुपारी देकर तीनों बदमाशों को बिहार के पाकी से बुलाया था। इसी बीच आरोपी अंबिकापुर पहुंचे और दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस दामाद से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों का नाम का पता नहीं चल सका है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग