15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Politics: पार्टी में गुटबाजी पर दीपक बैज बोले- यह भाजपा का प्रोपेगेंडा, उनमें हमसे ज्यादा गुटबाजी है, वे एक गाड़ी में नहीं घूम सकते…

Chhattisgarh Political news: संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे थे प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष दीपक बैज, साथ थे पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव व अन्य नेता
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Congress president Deepak Baij in Ambikapur

Chhattisgarh politics, मीडिया से चर्चा करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान के तहत संभाग स्तरीय ब्लॉक अध्यक्ष व मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शिविर अंबिकापुर स्थित राजीव भवन में आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (PCC President Deepak Baij), पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर से निकलकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा का प्रोपेगेंडा है। भाजपा में हमसे ज्यादा गुटबाजी है। वहीं पीएम आवास को लेकर गृहमंत्री व पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बीच हुई तीखी बहस को लेकर भी उन्होंने बयान दिया।

कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गुटबाजी कहीं पर भी नहीं है। भाजपा में तो हमसे ज्यादा गुटबाजी है। वहां पर तो उनके बड़े नेता एक मंच पर इकट्ठा नहीं हो सकते, एक गाड़ी में बैठकर जा नहीं सकते। यदि हमारे कांग्रेस के नेता एक गाड़ी में बैठकर जाते हैं तो भाजपा (Taunt on BJP) वालों को तकलीफ होती है। यह आपसी भाइचारा कांग्रेस में देखने को मिलता है।

कभी टीएस बाबा और चरण दास महंत, कभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, टीएस सिंहदेव व पूर्व सीएम भूपेश बघेल एक गाड़ी में साथ बैठते हैं। उन्होंने कहा कि कभी आपने भाजपा के बड़े नेता जैसे सीएम, बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक को कभी एक गाड़ी में बैठते देखा है? उन्होंने कहा कि इस वजह से कह रहा हूं कि भाजपा में ज्यादा गुटबाजी है।

Deepak Baij in Ambikapur: गृहमंत्री व भूपेश बघेल के बीच बहस पर ये कहा

वहीं डिबेट में गृहमंत्री विजय शर्मा व पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बीच पीएम आवास को लेकर हुई तीखी बहस को लेकर उन्होंने कहा कि ये साढ़े 18 लाख पीएम आवास बनाने का दावा करते हैं, लेकिन सिर्फ 11 लाख ही बने हैं। प्रदेश में 3 बार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आए और हर बार 3 लाख पीएम आवास की स्वीकृति दी।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल (Former CM Bhupesh Baghel) भी यही कह रहे हैं कि हमनें 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति दी थी। वहीं भाजपा भी सरकार आते ही 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति देने की बात करती है। यदि इसमें शिवराज सिंह की घोषणा को भी मिला लें तो 40 लाख से अधिक आवास स्वीकृत हो गए। भाजपा जनता को मुर्ख बनाने का काम कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग