
Ambikapur news, छात्रा जिसने आत्महत्या की, प्रदर्शन करते अभाविप कार्यकर्ता (Photo- Patrika)
अंबिकापुर. शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटपरिया में बहन व जीजा के घर में रही रही कॉलेज की छात्रा ने शुक्रवार की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या (Girl suicide to hang) कर ली थी। छात्रा के जीजा ने गांधीनगर के मुक्तिपारा निवासी एनएसयूआई छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि छात्र नेता चैट व वीडियो दिखाने की बात कहकर उसे प्रताडि़त कर रहा था। इधर घटना के दूसरे दिन शनिवार की देर रात परिजन व अभाविप पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर थाने का घेराव किया और आरोपी को गिरफ्तारी की मांग की। फिलहाल आरोपित छात्र नेता फरार बताया जा रहा है।
एमसीबी जिले के चिरमिरी निवासी अंतरा शाह उम्र 19 वर्ष पिता सर्वजीत शाह अंबिकापुर स्थित पटपरिया में अपने जीजा नीलेश गुप्ता के घर में रहकर राजीव गांधी पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई करती थी। 12 सितंबर की रात को वह घर पहुंची और खाना खाकर सोने चली गई। सुबह वह कमरे में नहीं दिखी तो जीजा ने सोचा कि बाथरूम गई होगी।
जब काफी देर तक वह नहीं आई तो उसने पत्नी को देखने के लिए भेजा। जब पत्नी ने जाकर देखा तो बाथरूम में फांसी के फंदे पर वह लटकी हुई थी, उसकी मौत (Girl student died) हो चुकी थी। इसके बाद मामले की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी गई।
परिजन ने गांधीनगर के मुक्तिपारा निवासी एनएसयूआई छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर ब्लैकमेलिंग (NSUI leader blackmail) का आरोप लगाया है। परिजन का कहना है कि मृतका की सहेलियों ने बताया कि छात्र नेता के मोबाइल में कुछ चैट या वीडियो थे, जिसे परिजन को दिखाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना से नाराज परिजन व अभाविप पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शनिवार की देर रात गांधीनगर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया और आरोपी को गिरफ्तारी की मांग की।
बताया जा रहा है कि आरोपित छात्र नेता घटना (Suicide case) के बाद से फरार है। मृतका के जीजा का कहना है कि वह कहता था कि तुम्हारे जीजा को चैट व वीडियो दिखा दूंगा। उसने बताया कि शाम को वह एकदम नॉर्मल थी, ऐसा लगा ही नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा सकती थी। यदि पहले उसे पता होता कि कोई उसे ब्लैकमेल कर रहा है तो वह इस पर एक्शन जरूरी लेता।
Updated on:
13 Sept 2026 08:18 pm
Published on:
13 Sept 2026 08:18 pm
