26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Congress Protest Video: आधी रात एक साथ धरने पर बैठे दीपक बैज और टीएस सिंहदेव, कुछ देर बाद पहुंचेंगे भूपेश बघेल

Congress Protest Video: सूरजपुर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर आम्र्स एक्ट के तहत दर्ज की गई एफआईआर का कर रहे हैं विरोध, एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस के बड़े नेता बैठे हैं धरने पर

2 min read
Google source verification
Congress protest, Congressmen protest in Bishrampur

PCC president and Former Deputy CM TS Singh Dev in protest (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा-कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं (BJP leaders) की शिकायत पर बिश्रामपुर पुलिस ने सोमवार की रात सूरजपुर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इसकी जानकारी लगते ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मंगलवार को बिश्रामपुर पहुंचे और थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरने (Congress protest) पर बैठ गए। उनके साथ सूरजपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई दिग्गज नेता भी साथ थे।

इसी बीच रात करीब 11 बजे पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी धरना स्थल पहुंचे। वे दीपक बैज के साथ 3 घंटे से भी अधिक समय पर धरने पर बैठे रहे। इसी बीच यह भी चर्चा है कि बुधवार की शाम करीब 4 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में भी धरना स्थल पहुंचेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (PCC president Deepak Baij) का कहना है कि शिवनंदनपुर नगर पंचायत का चुनाव होने वाला है। इसी बीच भाजपा के कुछ नेता सूरजपुर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के दुकान में घुसकर बहस करने लगते हैं। इसके बाद भाजपा नेताओं की शिकायत पर बिश्रामपुर थाने में उनके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया जाता है,

जबकि उनके पास से न तो पिस्टल और न ही हथियार बरामद हुए हैं। बिना जांच के ही उनके ऊपर अपराध दर्ज कर दिया गया। जबकि कांग्रेस नेताओं (Congress leaders) ने भी लिखित शिकायत दी, लेकिन भाजपा नेताओं पर अपराध दर्ज नहीं किया गया।

Congress Protest Video: धरने में टीएस सिंहदेव भी हुए शामिल

धरने में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (Former Deputy CM TS Singh Dev) भी शामिल हुए। वे कोरबा से रात 11 बजे बिश्रामपुर थाने के सामने पहुंचे और पूर्व से धरने पर बैठे दीपक बैज के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान सिंहदेव ने कहा कि जब हमने थानेदार से पूछा तो उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैंं। उन्होंने कहा कि जब जांच ही नहीं किया गया तो एफआईआर किस आधार पर दर्ज किया गया।

पिस्टल के साथ प्रचार करने का आरोप

इधर भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुनाव (Nagar Panchayat election) में पिस्टल लेकर प्रचार कर रहे थे। इस वजह से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बता दें कि शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। वहीं कांगे्रसी नेता प्रशासन व पुलिस पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगा रहे हैं।