16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur Police: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर अधेड़ को 3 युवकों ने मारा चाकू, फिर हो गए फरार, पहुंचे आईजी-एसपी

Ambikapur Knife attack: शहर के रसूलपुर मोहल्ले में 3 अज्ञात हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम, डॉग स्क्वायर, फॉरेंसिक टीम मौके पर कर रही जांच, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
2 min read
Google source verification
Middle aged man attacked with knife inside his home in Ambikapur

Ambikapur police, घटनास्थल पर जुटी भीड़ व पहुंची पुलिस (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। अंबिकापुर शहर में दिनदहाड़े 3 युवकों ने घर में घुसकर एक अधेड़ व्यक्ति के पेट में ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। व्यक्ति लहूलुहान हालत (Knife attack in Ambikapur) में घर में ही गिर गया। हो-हल्ला सुनकर जब तक पड़ोसी मौके पर पहुंचते, तब तक आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना शहर के रसूलपुर मोहल्ले में हुई है। घायल व्यक्ति को तत्काल शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, यहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही आईजी, एसपी, एएसपी, सीएसपी समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है। चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की बेटी का कहना है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने यह हमला कराया है।

शहर के रसूलपुर मोहल्ले में बशीरुद्दीन सिद्दीकी उर्फ लज्जू 57 वर्ष अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार की सुबह करीब 10.30 बजे घर में थे। इसी दौरान अचानक 3 युवक घर में घुस आए और विवाद के बाद बशीरूद्दीन पर चाकू से हमला (Knife attack) कर दिया। घर के सदस्यों ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी वहां से फरार हो गए।

इधर हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के परिजनों व रिश्तेदार उसे शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां से उसे फिरदौसी अस्पताल ले जाया गया, यहां उसका इलाज जारी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही आईजी, एसपी समेत अन्य पुलिस ऑफिसर्स व कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची। वहीं डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट (Forensic expert team) की टीम भी बुलाई गई। टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Ambikapur crime news: गोली चलने की भी अफवाह

वारदात के बाद रसूलपुर में शुरु में गोली चलने की भी अफवाह उड़ी थी। इस मामले में सीएसपी राहुल बंसल ने बताया कि चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। एफएसएल व साइबर की टीम जांच कर रही है। अब तक की जांच में गोली चलने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि घायल व्यक्ति की हालत फिलहाल स्थिर है। आरोपियों की खोजबीन के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस (Surguja police) कार्रवाई करने को तत्पर है। इस घटना के आरोपी भी पकड़े जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग