10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur Crime: स्कूटी से भांजे को लगी ठोकर तो मामा ने दोस्त के साथ मिलकर बैट से मारा, चाकू से भी हमला, 1 गिरफ्तार

Ambikapur Crime news: आरोपी अपने साथ लाया था बैट, जबकि उसका दोस्त लेकर आया था चाकू, दोनों ने मिलकर पहले पीटा, फिर चाकू से कूल्हे पर किया था हमला
2 min read
Google source verification
Knife attack on young man in Ambikapur

Ambikapur Crime, पुलिस गिरफ्त में चाकू से हमले का आरोपी (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर के रॉयल पार्क के पास 9 सितंबर की दोहपर एक युवक की स्कूटी से बच्चे को ठोकर लग गई थी। यह बात जब घायल बच्चे के मामा को चली तो वह अपने दोस्त के साथ बैट और चाकू लेकर पहुंच गया। फिर दोनों ने स्कूटी सवार युवक के साथ पहले तो बैट व हाथ-मुक्के से मारपीट की। फिर चाकू से हमला (Knife attack) कर दिया। पीडि़त की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी वंश पंडित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अलावा आम्र्स एक्ट की भी कार्रवाई की है। जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान राइस मिल रोड स्थित रॉयल पार्क निवासी आकाश गोयल ने पुलिस को बताया कि वह 9 सितंबर की दोपहर 1 बजे स्कूटी से अपने दुकान जा रहा था। वह स्कूटी से रॉयल पार्क मोड़ के पास पहुंचा ही था कि उसकी स्कूटी से आदी अग्रवाल का मासूम भांजा हल्का सा टकरा गया। इसके बाद बच्चे को परिजन अस्पताल ले गए।

घटना की जानकारी मिलने पर आदी अग्रवाल अपने साथी नमनाकला निवासी वंश पंडित के साथ स्कूटी से वहां आया। वंश पंडित ने अपने हाथ में चाकू जबकि आदी अग्रवाल ने बैट रखा था। इसके बाद दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, फिर बैट और हाथ-मुक्का से मारपीट (Young man beaten) करने लगे।

इस दौरान वंश पंडित ने चाकू से आकाश के कूल्हे के पास हमला कर दिया। इसी बीच मौका पाकर वह वहां से भाग निकला और घटना की जानकारी गांधीनगर थाने में दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

Ambikapur knife attack: वारदात के बाद फेंक दिया था चाकू

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी वंश कुमार झा उर्फ वंश पंडित पिता राजू झा उम्र 20 वर्ष निवासी नमनाकला शनि मंदिर के पास थाना गांधीनगर का गिरफ्तार किया। वारदात के बाद आरोपी ने चाकू को घटनास्थल के पास ही कहीं फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 109, 3(5) बी. एनएस एवं 25-27 आम्र्स एक्ट (Arms Act) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जबकि दूसरे आरोपी आदी अग्रवाल को पुलिस तलाश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग