21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stabbing in Ambikapur: उधार के 70 रुपए मांगने पर पिता-पुत्र ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, लगाने पड़े 61 टांके

Ambikapur knife attack: अंबिकापुर के सुभाषनगर स्थित शासकीय शराब दुकान से लगे चखना सेंटर के पास हुई घटना, दोनों युवकों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
Google source verification
Knife attack on young man

Stabbing in Ambikapur, अस्पताल में भर्ती घायल (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के सुभाषनगर में गुरुवार की रात पिता-पुत्र ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वह अपना बकाया 70 रुपए उनसे मांग रहा था। इसी बीच हुए विवाद पर दोनों ने हमला (Knife attack) कर दिया। इस दौरान युवक का दोस्त बीच-बचाव करने लगा तो उसके भी गले पर चाकू से वार किया गया। चाकूबाजी में युवक के चेहरे, ठुड्डी, जांघ, हाथ में गहरी चोटें आई हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक युवक को 41 तो दूसरे को 20 टांके लगाने पड़े। घायल युवकों की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

शहर के शहर के ही हर्षित चक्रवर्ती 32 वर्ष की दुकान से सुभाषनगर निवासी बबलू ढाली पिता सदानंद ढाली ने कुछ समय पहले सामान खरीदा था। सामान के 70 रुपए बकाया थे। बबलू ढाली सुभाषनगर स्थित शासकीय शराब दुकान (Government Liquor shop) के बगल में चखना सेंटर चलाता है।

गुरुवार की रात करीब 8 बजे हर्षित चखना सेंटर पहुंचा और उधार के 70 रुपए मांगने लगा। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर बबलू ढाली और उसके पिता ने हर्षित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला (Brutal knife attack) कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे हर्षित के दोस्त राहुल पटेल के गले पर भी चाकू से उन्होंने वार कर दिया।

चाकू के वार से हर्षित के चेहरे, हाथ और जांघ में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। आस-पास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। फिर हर्षित को शहर के गांधीनगर स्थित एक निजी अस्पताल जबकि राहुल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Injured in Knife attack: एक को 41 तो दूसरे को लगे 20 टांके

चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल हर्षित को डॉक्टरों ने जहां 41 टांके लगाए, वहीं राहुल पटेल को 20 टांके लगाने पड़े। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल युवकों ने मामले (Stabbing) की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुुरू कर दी है। सिर्फ 70 रुपए के लिए चाकू मारने की घटना से लोग भी तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग