18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur Snake Bite: प्रसूता पत्नी बोली- शरीर में जलन और दर्द हो रहा है, पति ने की मालिश, अचानक कमरे से निकलते देखा करैत सांप, हुई मौत

Snake bite News: 18 दिन के बच्चे के साथ कमरे में सो रही थी 24 वर्षीय विवाहिता, कमरे से सांप को निकलते देख पत्नी की ओर दौड़ा, हाथ पर बना था सांप के डसने का निशान
2 min read
Google source verification
Woman died due to snake bite

Ambikapur Snake Bite, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना अंतर्गत निवासी 24 वर्षीय एक महिला अपने 18 दिन के बच्चे और पति के साथ सोमवार की रात कमरे में सोई थी। आधी रात उसने पति को जगाकर कहा कि उसके शरीर में जलन और दर्द हो रहा है। पति ने प्रसव के कारण दर्द होने की आशंका पर उसके शरीर की मालिश की, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद उसने अपनी मां को जगाया और कमरे से बाहर निकलने लगा। अचानक उसकी नजर कमरे से निकल रहे करैत सांप (Snake bite to woman) पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। फिर वह पत्नी की तरफ दौड़ा। देखा तो उसके दाहिने हाथ पर सांप के डसने का निशान था। आनन-फानन में पत्नी को लेकर वह मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचा। यहां आज सुबह उसकी मौत हो गई।

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना अंतर्गत ग्राम पोड़ी नीमपारा निवासी चंदा साहू पति सुरेश कुमार साहू 24 वर्ष ने 18 दिन पहले ही मां बनी थी। 17 अगस्त की रात को वह खाना खाने के बाद अपने दूधमुंहे बच्चे व पति के साथ सो रही थी। देर रात करीब पौने 3 बजे उसके शरीर में जलन और दर्द होने लगा और वह बेचैनी महसूस (Snake bite to wife) कर रही थी।

इसकी जानकारी उसने अपने पति को दी। पत्नि की तकलीफ को देखकर पति ने मालिश की, लेकिन उसकी बेचैनी बढ़ती गई। इसके बाद सुरेश ने अपनी मां को जगाकर इस बात की जानकारी दी। फिर वह कमरे में बाहर निकलने लगा तो देखा कि वहां से एक करैत सांप निकल रहा है।

यह देखते ही उसे किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद वह तत्काल कमरे में गया। उसने पत्नी के दाहिने हाथ पर देखा तो कलाई में सांप के डसने (Snake bite) का निशान था। इसके बाद घर में अफरातफरी मच गई।

Snake bite case: अस्पताल में पत्नी की मौत

करैत सांप के डसे (Snake bite in Ambikapur) जाने से पूरा परिवार दहशत में आ गया। फिर आनन-फानन में पत्नी को लेकर रामानुजनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। यहां से रेफर किए जाने के बाद उसे सूरजपुर जिला अस्पताल में निजी वाहन से ले जाया गया। यहां के डॉक्टरों ने भी उसकी गंीाीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया।

फिर परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर अंबिकापुर पहुंचे। यहां 18 अगस्त की सुबह 6.45 बजे पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रसूता महिला की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है। पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग