21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Murder in Ambikapur: घर में मिली युवक की गर्दन कटी लाश, करमा खेलकर लौटे एक ही नाम के 2 साथियों ने की हत्या

Murder in Ambikapur: घर में मिली युवक की गर्दन कटी लाश, करमा खेलकर लौटे एक ही नाम के 2 साथियों ने की हत्या

Ambikapur murder case: शहर से लगे गांव में करमा खेलने के दौरान हुआ था विवाद, कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे पहुंचे थे दोनों आरोपी, गर्दन पर कर दिया प्रहार, पुलिस ने दबोचा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 4 Oct 2026, 7:34 PM IST

Young man murdered by friends

Murder in Ambikapur, मृतक विश्वजीत (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम खैरबार स्थित एक गैरेज में काम करने वाले युवक की उसके ही 2 साथियों ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर प्रहार कर हत्या (Young man murder) कर दी। तीसरे साथी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस रविवार की दोपहर मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के अलावा 3 और साथी शनिवार की रात करमा खेलने गए थे। इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इसके बाद मृतक एक अन्य साथी के साथ मकान में लौट आया था। इसी बीच आकाश नाम के दोनों साथी कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंच गए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

कोरिया जिले के पटना निवासी विश्वजीत कुल्हाड़े उर्फ राजा 27 वर्ष (Ambikapur Murder) अंबिकापुर के थाना चौक के पास मायापुर निवासी रमेश सोनी के साथ पिछले 1 वर्ष से गैरेज में काम करता था। कुछ दिन पूर्व निगम की टीम ने अतिक्रमण होने की वजह से गैरेज को हटा दिया था। इसके बाद रमेश सोनी ने ग्राम खैरबार में गैरेज खोल लिया था और वह वहीं काम कर रहा था।

काम करने के बाद गैरेज के बगल में ही कमरे में वह रहता था। शनिवार की रात करीब 9 बजे अपने घर आ गया। इस बीच विश्वजीत खैरबार निवासी आकाश उर्फ चिंटू, शनि और आकाश के साथ गांव में ही करमा खेलने गया था। यहां किसी बात को लेकर चारों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद विश्वजीत और शनि लौट गए। विश्वजीत अपने कमरे में था।

Murder by Axe Attack: कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

इसी बीच देर रात आकाश उर्फ चिंटू व आकाश कुल्हाड़ी लेकर विश्वजीत के कमरे में पहुंचे। यहां शनि भी मौजूद था। इसी बीच दोनों आकाश ने विश्वजीत की पिटाई शुरु कर दी और उन्होंने उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से प्रहार (Attack by axe) कर दिया।

गर्दन कट जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। इसकी सूचना शनि ने रमेश को दी। रविवार की सुबह मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया।

दोनों आरोपी हिरासत में

मामले में पुलिस ने हत्या (Murder news) का अपराध दर्ज कर शनि के बयान के आधार पर आरोपी आकाश उर्फ चिंटू और आकाश को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले का खुलासा नहीं किया है कि किस वजह से उन्होंने हत्या की।