4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surguja Murder News: बैंक का कर्ज पटाने पिता ने बेच दी जमीन तो नाराज हो गया बेटा, सिर पर कुल्हाड़ी मारकर की नृशंस हत्या

Murder in Surguja: सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भालूकछार में जमीन विवाद पर बेटे ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
Google source verification
Son murdered father in Surguja

Surguja Murder News, पुलिस गिरफ्त में आरोपी (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। इस मामले (Father murder) में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक ने कुछ समय पहले बैंक से लोन लिया था, जिसे समय पर नहीं पटाने पर उसका ब्याज बढक़र 8 लाख पहुंच गया था। बैंक से दबाव बनाने के बाद उसने अपनी जमीन बेच दी और बैंक का लोन चुकता कर दिया। इससे गुस्साए उसके बेटे ने शुक्रवार की रात पिता की हत्या कर दी।

दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम भालूकछार निवासी रामाशंकर सिंह ने घरेलू काम के लिए कुछ वर्ष पूर्व बैंक से लोन लिया था। लोन की राशि वह पटा नहीं पा रहा था। इस दौरान लोन (Bank loan) की रकम बढक़र 8 लाख पहुंच गई थी। इधर बैंक वाले उसे लोन की रकम पटाने दबाव बना रहे थे। इसी बीच रामाशंकर ने अपनी जमीन बेच दी और उससे मिले रुपयों से बैंक का लोन पटा दिया।

पिता द्वारा जमीन बेचे जाने से उसका बेटा मुकेश सिंह 38 वर्ष नाराज था। शुक्रवार की रात उसने पिता के समक्ष जमीन बेचने की बात को लेकर आपत्ति जताई, इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच मुकेश ने कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर प्रहार (Father murdered to axe) कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

इसकी सूचना मृतक के बड़े भाई मधुवन शंकर सिंह ने शनिवार की सुबह दरिमा पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

Son murdered father: पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (Son arrested in father murder case) कर धारा 103 (1) बीएनएस के तहत रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में दरिमा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे, एसआई राजेश तिवारी, एएसआई मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय, आरक्षक अशोक कुजूर, अखलेश यादव, शरद राजवाड़े, सुरेश यादव, निर्मल शेरशाह मिंज, आलोक व भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग