18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Central Jail Ambikapur: स्वास्थ्य खराब होने पर 2 दिन के भीतर दो बार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया था भर्ती, आईसीयू में इलाज के दौरान हो गई मौत
2 min read
Google source verification
Female prisoner died in Ambikapur Central Jail

Ambikapur Central Jail (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सेंट्रल जेल अंबिकापुर में निरुद्ध एक महिला बंदी (Female prisoner died) की तबियत खराब होने पर 17 सितंबर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आईसीयू में उसका इलाज चल रहा था। इसी बीच गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। इस मामले में महिला के परिजनों से जेल प्रबंधन का संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है। जेल अधीक्ष का कहना है कि महिला के 2 पते हैं। फिलहाल मामले की सूचना कलेक्टर व कोर्ट में दी गई है। परिजनों के आने के बाद पीएम पश्चात शव उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। बता दें कि सेंट्रल जेल में निरुद्ध बंदियों की स्वास्थ्य खराब होने के बाद उनमें से कई की मौत (Central jail Prisoner death case) हो चुकी है।

इस संबंध में सेंट्रल जेल अंबिकापुर के अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत (Central Jail Superintendent) ने बताया कि महिला मथुरा यादव 55 वर्ष को 19 फरवरी 2026 को जेल में निरुद्ध किया गया था। महिला की तबियत खराब होने पर 16 सितंबर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital Ambikapur) ले जाया गया था। यहां ओपीडी में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद ब्लड कमी की बात कही थी, इसके बाद उसे जेल लाया गया था।

17 सितंबर को दोबारा तबियत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरु किया था। इसी बीच रात में उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक का कहना है कि महिला (Ambikapur Jail) के 2 पते सामने आए हैं। एक रायगढ़ और वर्तमान में सूरजपुर जिले के ग्राम डेडरी का पता है। दोनों ही जगहों पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक संपर्क नहीं हो पाया है।

Central Jail: कलेक्टर व कोर्ट को दी सूचना

जेल अधीक्षक ने बताया कि हमारी टीम मृत महिला बंदी के परिजनों से संपर्क साधने के प्रयास कर रही है। फिलहाल मामले की सूचना कलेक्टर व जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंबिकापुर (Ambikapur Court) को दी गई है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आने के बाद वीडियोग्राफी कर पीएम पश्चात शव उनके सुपुर्द किया जाएगा। यदि परिजन सामने नहीं आते हैं तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग