20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur Ganpati Dham: हाथी पखना गणपति धाम में जयघोष के साथ हुई महाआरती, सीएम ने यहां के लिए स्वीकृत किए हैं 1 करोड़ रुपए

Ambikapur news: भाजपा-कांग्रेस के नेता समेत शहर से लेकर गांव तक से पहुंचे श्रद्धालु, पूजा-अर्चना एवं हवन के बाद किया प्रसाद ग्रहण
2 min read
Google source verification
Ganpati Dham Ambikapur Maha Aarti

Ambikapur Ganpati Dham, महाआरती में शामिल छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष समेत अन्य (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के महामाया पहाड़ पर हाथी पखना स्थित गणपति धाम (Ganpati Dham) रविवार की देर शाम ‘जय गणेश देवा’ के जयघोष और महाआरती से गूंज उठा। आरती की थाल, ढोल-नगाड़ों की गूंज और मंदिर परिसर में बजती घंटियों के बीच भगवान गणेश की विधिवत महाआरती संपन्न हुई। इस अवसर पर नगरवासी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति धाम पहुंचे। महाआरती में विभिन्न समाजों से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूजा-अर्चना एवं हवन के पश्चात श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान गणेश से सभी के सुख, समृद्धि, शांति एवं सर्वमंगल की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान गणपति धाम का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बता दें कि गणपति धाम के विकास के लिए सीएम ने 1 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है।

इस अवसर पर गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव (CG Housing Board President) ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणपति धाम में प्रतिवर्ष होने वाली महाआरती श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर प्रतीक है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सफलता की कामना की।

समिति के संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया ने गणपति धाम की मान्यता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हाथी पखना स्थित गणपति धाम लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। महाआरती का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ समाज को एकजुट करने का माध्यम भी बन रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री (CM Vishnu Dev Sai) ने इस गणपति धाम क्षेत्र को विकसित करने के लिए 1 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। सिसोदिया ने लांच किए गए गणपति सुविधा एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार समिति के अध्यक्ष शैलेष सिंह शैलू ने किया।

सद्भाव और सेवा की भावना होती है मजबूत

मंच संचालन करते हुए विनोद हर्ष एवं नरेंद्र सिंह टुटेजा ने कहा कि गणपति उत्सव केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। गणपति धाम में आयोजित महाआरती में सभी वर्गों की सहभागिता इस सामाजिक एकता को दर्शाती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

Ganpati Dham Ambikapur: ये रहे उपस्थित

गणपति महाआरती में ललन प्रताप सिंह, अजय अग्रवाल, मंजूषा भगत, निरूपा सिंह, द्वितेन्द्र मिश्रा, एचएस जायसवाल, दिव्या सिंह सिसोदिया, हरमिंदर सिंह टिन्नी, मनीष सिंह, अरुणा सिंह, उमेश जायसवाल, विद्यानंद मिश्रा, मधुसूदन शुक्ला, निलेश सिंह, शशिकांत जायसवाल, मधु चौदहा, जन्मेजय मिश्रा, विकास पांडेय, निश्चल प्रताप सिंह, रूपेश दुबे, अभिषेक सिंहदेव, दिनेश शुक्ला, सचिन अग्रवाल, सर्वेश तिवारी, पूनम अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अरुण सिंह, अनिल जायसवाल, प्रियंका गुप्ता,

आतिश सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र यादव, उमाशंकर गुप्ता, शिवमंगल सिंह, शैलेंद्र शर्मा, अनुज दुबे, राजेश तिवारी, प्रियंका चौबे, सरस्वती यादव, आयुष दुबे, अनीश सिंह, जतीन परमार, रवि विश्वकर्मा, संदीप यादव, महेंद्र सिंह, रविकांत उरांव, मनोज कंसारी, अभय साहू, प्रयाग साहू, राजेंद्र जायसवाल, अनिल निराला, नकुल सोनकर, पुष्पेंद्र शर्मा, विमल मंदिलवार, नीलम राजवाड़े, जगन्नाथ राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग