CG DA Hike: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है। इसी बीच छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर राज्योत्सव और दीपावली से पहले DA की घोषणा करने की मांग की है। संघ ने कहा कि प्रदेश के करीब 4 लाख शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनभोगी इससे प्रभावित होंगे। संघ ने 1 जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ते को जल्द मंजूरी देने और नियमानुसार बकाया राशि का एरियर्स सहित भुगतान करने का आग्रह किया है, ताकि त्योहारों से पहले उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।